28.6 C
Mumbai
Sunday, July 12, 2026
होमदेश दुनियाकिआ ओरा मोदी इवेंट, भारतीय समुदाय अर्थव्यवस्था की ताकत: लक्सन!

किआ ओरा मोदी इवेंट, भारतीय समुदाय अर्थव्यवस्था की ताकत: लक्सन!

मंच पर पीएम मोदी और प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने उत्साहित जनों का अभिवादन स्वीकार किया। विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए किवी पीएम ने कहा कि आप बेहद मेहनती लोग हैं।

Google News Follow

Related

न्यूजीलैंड के प्रवासी भारतीयों को जिस पल का इंतजार था आखिर वो खत्म हुआ और उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने आंखों के सामने पाया। ‘किआ ओरा मोदी’ (पीएम मोदी आपका स्वागत) और मोदी-मोदी के नारों से स्पार्क एरिना गूंज उठा। मंच पर पीएम मोदी और प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने उत्साहित जनों का अभिवादन स्वीकार किया। विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए किवी पीएम ने कहा कि आप बेहद मेहनती लोग हैं।

उन्होंने कहा, ” उनका देश जो कुछ भी आज है उसमें प्रवासी भारतीयों का बहुत बड़ा हाथ है। उन्होंने कहा कि आप लोग बेहद मेहनती लोग हैं। इसी हफ्ते की एक रिपोर्ट में जाहिर हुआ है कि भारतीय समुदाय हमारी अर्थव्यवस्था में 37 बिलियन डॉलर का योगदान दे रहा है। जो हमारी जीडीपी का नौ फीसदी है।”

इससे पहले, लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के बाद राष्ट्रगान बजा फिर दोनों दर्शक दीर्घा में पहुंचे और द्विपक्षीय रिश्तों को बखूबी बयां करती वीडियो क्लिप स्क्रीन पर दिखाई गई। इसमें 4सी की बात थी!

उस 4 सी को ‘कल्चर, क्रिकेट, कम्युनिटी और कॉमर्स’ के तौर पर परिभाषित किया गया यानी संस्कृति, क्रिकेट, सामुदायिक और वित्तीय संबंध। ऐसे संबंध जो तब भी झलके थे जब लक्सन भारत आए थे और अब भी झलके जब भारत के प्रधानमंत्री वहां पहुंचे।

भारत दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पीएम लक्सन 17 मार्च 2025 को नई दिल्ली स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब गए थे। तब दोनों नेताओं ने पीले स्कार्फ पहनकर गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेका था और सिख समुदाय की सेवा एवं मानवता के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की थी।

क्रिकेट के क्षेत्र में मजबूत होते रिश्तों की कहानी बयां करती तस्वीरें भी काफी आकर्षक हैं। इसमें क्रिस्टोफर लक्सन के गली क्रिकेट खेलती तस्वीरें भी हैं। भारत की अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने नई दिल्ली में बच्चों और दिग्गज क्रिकेटरों के साथ ‘स्ट्रीट क्रिकेट’ (गली क्रिकेट) खेला था। द्विपक्षीय बैठक के बाद प्रेस वार्ता में न्यूजीलैंड के पीएम ने कहा था कि वो भारत के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं।

4सी के मंत्र को फलीभूत होते उन समझौतों में भी देखा जा सकता है जो दोनों देशों के बीच संपन्न हुए। पीएम मोदी ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी। इसमें 18 बड़े फैसले और 10 समझौतों (एमओयू) पर साइन किए गए। दोनों नेताओं ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखा।

यह भी पढ़ें-

गनमास्टर जी9 सेट पर विलेन बन चिल कर रहे अपारशक्ति खुराना!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,091फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें