29.9 C
Mumbai
Friday, June 19, 2026
होमदेश दुनिया'छात्रों की गूंज' अभियान के जरिए राहुल गांधी ने छात्रों से मांगे...

‘छात्रों की गूंज’ अभियान के जरिए राहुल गांधी ने छात्रों से मांगे सुझाव!

राहुल गांधी ने 'एक्स' पोस्ट में उन छात्रों को संबोधित किया, जिन्होंने पेपर लीक, परीक्षाओं में धांधली या बढ़ती फीस जैसी समस्याओं का सामना किया है।

Google News Follow

Related

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर एक नया अभियान शुरू किया है। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए युवाओं और छात्रों से ‘छात्रों की गूंज’ अभियान से जुड़ने की अपील की।

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पोस्ट में उन छात्रों को संबोधित किया, जिन्होंने पेपर लीक, परीक्षाओं में धांधली या बढ़ती फीस जैसी समस्याओं का सामना किया है।

उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए कहा कि यदि किसी छात्र के सपने इस व्यवस्था की वजह से टूटे हैं या उनके परिवार ने पढ़ाई के लिए अपनी जीवनभर की कमाई लगा दी है, तो ‘छात्रों की गूंज’ उनकी आवाज बनने का प्रयास है।

उन्होंने कहा कि यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि छात्रों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने का एक माध्यम है। राहुल गांधी के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य छात्रों के लिए सस्ती शिक्षा, निष्पक्ष परीक्षाएं और सम्मानजनक रोजगार सुनिश्चित करने की मांग को मजबूती देना है।

अपने ‘एक्स’ पोस्ट में राहुल गांधी ने छात्रों से इस अभियान में हिस्सा लेने की अपील करते हुए बताया कि इसमें जुड़ने में केवल 30 सेकंड का समय लगेगा।

उन्होंने कहा कि इच्छुक छात्र और युवा सबसे पहले दिए गए आधिकारिक लिंक पर जाएं, फिर अपना नाम दर्ज करें और अपने सुझाव शेयर करें। इसके बाद ऑनलाइन याचिका (पिटिशन) पर हस्ताक्षर कर अभियान का हिस्सा बन सकते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि हर एक हस्ताक्षर इस लड़ाई को मजबूत बनाएगा और जितने अधिक लोग इस अभियान से जुड़ेंगे, छात्रों की आवाज उतनी ही बुलंद होगी।

उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे बड़ी संख्या में इस पहल से जुड़ें और शिक्षा और रोजगार से जुड़े अपने मुद्दों को मजबूती से सामने रखें। इस अभियान को सोशल मीडिया पर ‘छात्रों की गूंज’ हैशटैग के साथ प्रचारित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-

कर्नाटक विधान परिषद चुनाव: निष्कासित भाजपा विधायकों ने कांग्रेस का समर्थन किया!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,326फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें