28.2 C
Mumbai
Monday, May 4, 2026
होमदेश दुनियाटीएमसी ने मतगणना केंद्र के आरओ पर लगाए गंभीर आरोपी, चुनाव आयोग...

टीएमसी ने मतगणना केंद्र के आरओ पर लगाए गंभीर आरोपी, चुनाव आयोग से की शिकायत!

टीएमसी की ओर से राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने यह शिकायत दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि 30 अप्रैल 2026 को खुदीराम अनुशीलन केंद्र, जो एक स्ट्रॉन्ग रूम के रूप में इस्तेमाल हो रहा है| 

Google News Follow

Related

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर चुनावी प्रक्रिया को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को एक औपचारिक शिकायत भेजी है, जिसमें खुदीराम अनुशीलन केंद्र के रिटर्निंग ऑफिसर पर पोस्टल बैलेट कवर की अनाधिकृत छंटनी करने का आरोप लगाया है।

टीएमसी की ओर से राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने यह शिकायत दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि 30 अप्रैल 2026 को खुदीराम अनुशीलन केंद्र, जो एक स्ट्रॉन्ग रूम के रूप में इस्तेमाल हो रहा है, वहां पोस्टल बैलेट के कवर की छंटाई की गई। आरोप है कि यह प्रक्रिया चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार नहीं हुई।

पार्टी का कहना है कि इस दौरान उम्मीदवारों, उनके चुनाव एजेंटों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को न तो बुलाया गया और न ही कोई पूर्व सूचना दी गई। टीएमसी ने इसे चुनावी पारदर्शिता के नियमों का उल्लंघन बताया है।

शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि यह कार्रवाई भारत निर्वाचन आयोग के हैंडबुक 2023 के प्रावधानों के खिलाफ है। नियमों के अनुसार, पोस्टल बैलेट से जुड़े किसी भी काम में उम्मीदवारों या उनके अधिकृत प्रतिनिधियों की मौजूदगी जरूरी होती है, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।

इसके अलावा, प्रतिनिधित्व जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 और कंडक्ट ऑफ इलेक्शन रूल्स 1961 के कुछ प्रावधानों का भी उल्लंघन बताया गया है। टीएमसी का कहना है कि पोस्टल बैलेट जैसी संवेदनशील सामग्री को संभालते समय पूरी सावधानी और कानूनी प्रक्रिया का पालन होना चाहिए, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ।

पार्टी ने यह भी आरोप लगाया है कि सीसीटीवी फुटेज में यह पूरी प्रक्रिया रिकॉर्ड हुई है, जिसे शिकायत के साथ संलग्न किया गया है। टीएमसी का कहना है कि यह न केवल एक तकनीकी गलती है, बल्कि चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाती है।

शिकायत में आगे यह भी कहा गया है कि ऐसी घटनाएं केवल एक केंद्र तक सीमित नहीं हैं, बल्कि राज्य के अन्य काउंटिंग सेंटर और स्ट्रॉन्ग रूम में भी इसी तरह की अनियमितताओं की रिपोर्ट मिल रही है, जिससे व्यवस्थागत अनुपालन की कमी के संबंध में गंभीर चिंताएं उत्पन्न हो रही हैं।

टीएमसी ने चुनाव आयोग से मांग की है कि इस पूरे मामले की तुरंत जांच की जाए और जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई हो। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि आगे से किसी भी स्ट्रॉन्ग रूम या काउंटिंग सेंटर में इस तरह की अनियमितता न हो।

इसके अलावा, पार्टी ने यह भी आग्रह किया है कि उम्मीदवारों और उनके प्रतिनिधियों को सीसीटीवी फुटेज देखने की पूरी अनुमति दी जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। साथ ही जिन क्षेत्रों में पोस्टल बैलेट के साथ छेड़छाड़ की आशंका है, वहां दोबारा जांच की मांग भी की गई है।

यह भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर में ड्रग तस्कर की ₹1 करोड़ की अवैध संपत्ति ध्वस्त

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,106फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
305,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें