28 C
Mumbai
Monday, December 22, 2025
होमदेश दुनियालोकसभा चुनाव: सुबह 11 बजे तक बंगाल में सबसे अधिक और महाराष्ट्र...

लोकसभा चुनाव: सुबह 11 बजे तक बंगाल में सबसे अधिक और महाराष्ट्र ​में 17.51 ​प्रतिशत​ मतदान!

Google News Follow

Related

देश में हो रहे लोकसभा 19 अप्रैल से लेकर 1 जून तक ​यानि चुनाव सात चरण ​​में संपन्न होने वाले है| आज देश के कई राज्यों में चौथे चरण का मतदान शुरू हो गया है| बता दें कि इस चरण में 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर ​वोटर​ 1717 ​उम्मीदवारों​ के लिए मतदान कर रहे हैं। पहले-दूसरे और तीसरे चरण के लिए मतदान ​संपन्न​ हो चुके है। ​चौथे​ चरण ​के मतदान में कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही एक पूर्व सीएम ​के​ भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो जा रहा हैं। चौथे चरण के लिए सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान ​किया​ जायेगा।

​उड़ीसा​ में आज हो रहे विधानसभा चुनाव और लोकसभा के चौथे चरण के चुनाव पर केंद्र के मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मैं लोगों से अपील करूँगा की परिवर्तन के लिए भारी संख्या में घर से बाहर निकले और अपने मतदान का प्रयोग करें| उड़ीसा में परिवर्तन की आंधी बह चुकी है| पिछले 24 वर्षों में यहाँ की राज्य सरकार की असफलता के कारण नागरिकों जबरदस्त आक्रोश है| प्रधान ने यह भी कहा कि हमें स्पष्ट दिख रहा है कि उड़ीसा में भाजपा सरकार आएगी| तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने मतदान किया। ​वही, बीआरएस अध्यक्ष राव ने कहा, ’65-70 प्रतिशत मतदान तो कम से कम होना ही चाहिए।’

सुबह ​9 बजे और 11 बजे ​तक का​ किस राज्य में कितने ​प्रतिशत​ मतदान?​ आंध्र प्रदेश 9.05​ ​- 23.10​, बिहार 10.18​ – 22.54​, जम्मू कश्मीर 5.07​ -​ 14.94​, झारखंड 11.78​ – 27.40​, मध्य प्रदेश 14.97​ – 32.38​, महाराष्ट्र 6.45​ – 17.51​, ओडिशा 9.23​ – 23.28​, तेलंगाना 9.51​ – 24.31​, उत्तर प्रदेश 11.67​ – 27.12​ और पश्चिम बंगाल ​में 15.24​ – 32.78​ तक मतदान प्रतिशत हुआ|

औरंगाबाद लोकसभा सीट से एआईएमआईएम उम्मीदवार इम्तियाज जलील ने मतदान किया। उन्होंने कहा, ‘लोकतंत्र को मजबूत रखने के लिए सरकारें बदलती रहनी चाहिए। लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष आवश्यक है, अगर एक ही सरकार बार-बार आती रही तो वह जनता को हल्के में लेने लगती है। अगर सरकार बदलती है तो विपक्ष चुस्त रहता है और जनता के हित में काम करता है।’

बीड लोकसभा क्षेत्र से ​भाजपा​ प्रत्याशी पंकजा मुंडे ने कहा, ‘आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है। आज बहुत लोगों का भविष्य मतपेटी में बंद होने वाला है। लोगों से मेरी अपील है कि ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। घरों से बाहर आएं, थोड़ा कष्ट लें लेकिन मतदान अवश्य करें।’

हैदराबाद से एआईएमआईएम उम्मीदवार असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘हर चुनाव वैसा नहीं हो सकता जैसे पांच साल पहले था। इस बार चुनौतियां अलग हैं, मुद्दे अलग हैं। यह हमारे देश में एक बहुत ही महत्वपूर्ण, ऐतिहासिक संसदीय चुनाव है। लोगों को पता है कि वे देश के लिए क्या चाहते हैं। चुनावों को हमेशा गंभीरता से लेना चाहिए। वह संसद का चुनाव हो या पंचायत का चुनाव हमें हमेशा अपने प्रतिद्वंद्वी को गंभीरता से लेना चाहिए।’

मेदिनीपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने कहा, ‘वे (अभिषेक बनर्जी) ‘पप्पू’ हैं। हमारे पास एक राष्ट्रीय पप्पू है और हमारे पास एक क्षेत्रीय पप्पू है। उनका (टीएमसी) भारतीय पार्टी का टैग चुनाव आयोग ने हटा दिया है क्योंकि उन्हें गोवा में एक बड़ा शून्य मिला, उन्हें त्रिपुरा में भी एक बड़ा शून्य मिला। ​मैं अभिषेक बनर्जी को चुनौती देता हूं। अभिषेक बनर्जी चार जून का इंतजार करें और मुझे आसनसोल में आने से कौन रोक रहा है।’

​यह भी पढ़ें-

Lok Sabha Elections: ​बंगाल​ में पीएम मोदी ने टीएमसी और कांग्रेस पर बोला हमला ​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,593फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
285,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें