32 C
Mumbai
Thursday, March 12, 2026
होमराजनीति12 राज्यों में मतदाता सूची का SIR जारी, 95 प्रतिशत से ज्यादा...

12 राज्यों में मतदाता सूची का SIR जारी, 95 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचे

Google News Follow

Related

देश के 12 राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया तेज हो गई है। 4 नवंबर से शुरू हुए इस अभियान के तहत सभी 12 राज्यों में गणना प्रपत्र वितरण का लगभग पूरा हो चुका है।

इन राज्यों के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सक्रियता से मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना प्रपत्र और घोषणा प्रपत्र वितरित कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रत्येक पोलिंग बूथ के लिए प्री-फील्ड मुद्रित गणना प्रपत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। हालांकि, वोटर्स चाहें तो ऑनलाइन जाकर भी फॉर्म भर सकते हैं। वहीं, 12 राज्यों में गणना प्रपत्र वितरण का काम 95.44 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इस दौरान कुल 50,97,43,173 में से 48,67,37,064 वोटर्स को गणना प्रपत्र दे दिए गए हैं।

अगर राज्यवार देखें तो अंडमान और निकोबार में गणना प्रपत्र वितरण का कार्य 99.63 प्रतिशत पूरा किया गया। इस दौरान कुल 3,10,404 में से 3,09,263 मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांटे गए।

छत्तीसगढ़ में गणना प्रपत्र का काम 93.84 प्रतिशत पूरा हो चुका है। यहां कुल 2,12,30,737 में से 1,00,21,905 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए गए हैं।

इस तरह गोवा में गणना प्रपत्र का काम 100 प्रतिशत पूरा किया जा चुका है। यहां कुल 11,85,034 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं।

गुजरात की बात करें तो यहां गणना प्रपत्र वितरण कार्य 98.58 प्रतिशत पूरा हो चुका है। यहां कुल 5,08,43,436 में से 5,01,23,796 मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांटे जा चुके हैं।

केरल में यह प्रतिशत 87.54 रहा। यहां कुल 2,78,50,854 में से 2,43,80,136 मतदाताओं को गणना प्रपत्र दिए जा चुके हैं।

लक्ष्यद्वीप में एसआईआर के तहत गणना प्रपत्र वितरण का काम 100 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। यहां कुल 57,812 मतदाताओं को गणना प्रपत्र दिए गए हैं।

अब बात होती है मध्य प्रदेश की। राज्य में गणना प्रपत्र वितरण का काम 98.38 प्रतिशत पूरा हो चुका है। यहां कुल 57,406,140 में से 56,478,488 मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांटे गए।

पुडुचेरी में यह काम 93.88 प्रतिशत पूरा हो चुका है। यहां कुल 1,021,578 में से 959,052 मतदाताओं को गणना प्रपत्र दिए जा चुके हैं।

राजस्थान की बात करें तो यहां गणना प्रपत्र वितरण का कार्य 97.32 प्रतिशत पूरा हो चुका है। यहां कुल 5,46,56,215 में से 5,34,11,991 मतदाताओं को गणना प्रपत्र मिले हैं।

तमिलनाडु में यह कार्य 92.04 प्रतिशत पूरा हुआ है। राज्य में कुल 6,41,14,582 में से 5,90,13,184 मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांटे गए हैं।

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की बात करें तो गणना प्रपत्र वितरण का कार्य 94.37 प्रतिशत पूरा हो चुका है। यहां कुल 15,44,30,092 में से 14,57,32,454 वोटर्स को गणना प्रपत्र दिए गए हैं।

पश्चिम बंगाल में भी गणना प्रपत्र वितरण का कार्य 98.08 प्रतिशत पूरा हो गया है। यहां कुल 7,66,36,288 में से 7,51,63,970 वोटर्स को गणना प्रपत्र मिले हैं।

यह भी पढ़ें:

नई वीडिओ: मोबाइल दुकान के सीसीटीवी कैमरे में दिल्ली बम धमाकों के आरोपी डॉ. उमर

बिहार में भाजपा ने बागियों पर शिकंजा कसा, पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत दो अन्य को पार्टी से निकाला!

महिला की सिरकटी लाश मिलने का रहस्य उजागर: प्रेम संबंध, ब्लैकमेल और खौफ़नाक हत्या

केरल हाई कोर्ट ने पिनराई विजयन सरकार की SIR के खिलाफ याचिका की खारिज

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,044फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें