28 C
Mumbai
Monday, February 16, 2026
होमदेश दुनिया2027 सिर्फ चुनाव नहीं, उत्तर प्रदेश के विकास की निरंतरता का संकल्प:...

2027 सिर्फ चुनाव नहीं, उत्तर प्रदेश के विकास की निरंतरता का संकल्प: पंकज चौधरी!

‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र के साथ केंद्र सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।

Google News Follow

Related

यूपी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव केवल सत्ता की लड़ाई नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश में विकास, सुशासन और राष्ट्रवादी राजनीति की निरंतरता का संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करते हुए जनसंपर्क व जनविश्वास की इस निर्णायक लड़ाई में पूरी ऊर्जा के साथ जुटें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सोमवार को अयोध्या दौरे पर थे। इस दौरान उनका कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण को समर्पित कार्यकर्ताओं का विशाल परिवार है। संगठन की वास्तविक ताकत उसका कार्यकर्ता है।

उन्होंने कहा कि वे स्वयं एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में संगठन से जुड़े रहे हैं और प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मिली जिम्मेदारी को कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में पहली बार गरीब, किसान, श्रमिक, महिला और युवा शासन की प्राथमिकता बने हैं।

‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र के साथ केंद्र सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।

पंकज चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था, विकास और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, जिसके चलते प्रदेश तेजी से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को न तो देश का विकास रास आता है और न ही गरीब कल्याण की योजनाएं। वे भ्रम, झूठ और नकारात्मकता फैलाकर जनता को गुमराह करना चाहते हैं, लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता हर झूठ का जवाब सच्चाई, सेवा और संगठन की ताकत से देगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं द्वारा मिले स्नेह, सम्मान और उत्साह के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यही ऊर्जा संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है और यही भाजपा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

यह भी पढ़ें-

पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल अरुण प्रकाश ने एसआईआर फॉर्म संशोधन की मांग!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,201फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें