आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) ने हरमीत सिंह संधू को तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के रूप में चुना। पार्टी ने लिखा, “हम उनके इस प्रयास और आगे आने वाली सभी जिम्मेदारियों में उनकी अपार सफलता की कामना करते हैं।”
‘आप’ नेता हरमीत संधू इस सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 2002 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की। इसके बाद उन्हें शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर 2007 में और फिर 2012 में विजय मिली। अकाली दल छोड़ने के बाद हरमीत सिंह संधू ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा था।
इस उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरजीत सिंह संधू और शिरोमणि अकाली दल ने सुखविंदर कौर रंधावा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। शिरोमणि अकाली दल जुलाई में ही उम्मीदवार घोषित कर चुकी थी।
हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी तक तरनतारन विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की तारीख की घोषणा नहीं की है। जून 2025 में आम आदमी पार्टी विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के कारण यह सीट खाली हो गई थी।
उषा खन्ना : सपनों की जिद से बनी बॉलीवुड की पहली महिला संगीतकार!



