दिपके-सौरव और आशुतोष रांका प्लेन से उतरते ही पुलिस हिरासत में

600 अन्य समर्थकों को भी पकड़ा

दिपके-सौरव और आशुतोष रांका प्लेन से उतरते ही पुलिस हिरासत में

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया गया है। वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रोकने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर बुलाए गए पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। यूट्यूबर ध्रुव राठी को उनके गुरुग्राम में घर से ही हिरासत में लिया गया। इसके अलावा 600 अन्य समर्थकों को भी राजधानी के अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया।

CJP ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बुलाया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट की परमिशन देने से मना कर दिया है और राजधानी के कई हिस्सों में पाबंदियां लगा दी गई हैं।

दिल्ली पुलिस द्वारा फ्लाईट में घुसकर गिरफ्तारी पर सीजेपी चीफ अभिजीत दिपके ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दिल्ली पुलिस से कहा, “मैं खुद यहां गिरफ़्तार होने आया हूं, गिरफ़्तार करें।” हालांकि दिल्ली पुलिस ने उनसे कहा कि उनकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है। दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके से इस कार्रवाई में सहयोग करने की अपील की है। इस कार्रवाई के दौरान अभिजीत दीपके फेसबुक पर लाइव थे।

यह भी पढ़ें-

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले ध्रुव राठी हिरासत में

Exit mobile version