28 C
Mumbai
Monday, February 16, 2026
होमराजनीतिसर्वे: जनता का योगी सरकार पर भरोसा कायम, सत्ता में फिर लौट...

सर्वे: जनता का योगी सरकार पर भरोसा कायम, सत्ता में फिर लौट रही BJP!

Google News Follow

Related

लखनऊ। तमाम आरोपों को झेलते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर जनता ने एक बार फिर भरोसा जताया है। लखीमपुर हिंसा को दरकिनार करते हुए जनता आगामी चुनाव के बाद सत्ता की कुर्सी पर एक बार फिर आदित्यनाथ योगी को बैठा देखना चाहती है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए एबीपी न्यूज सी वोटर के सर्वे में जनता का बीजेपी पर भरोसा कायम है। ताजा सर्वे में बीजेपी को सत्ता मिलती दिख रही है।
भाजपा के खाते में आ सकती 241 से 249 सीटें: एबीपी न्यूज सी-वोटर के सर्वे के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में भाजपा को 41 फीसदी वोट हासिल हो सकता है, जबकि समाजवादी पार्टी के खाते में 32 फीसदी, बहुजन समाज पार्टी के खाते में 15 फीसदी, कांग्रेस को 6 फीसदी और अन्य के खाते में 6 फीसदी वोट जा सकते हैं। सीटों के लिहाज से अगर देखें तो भाजपा के खाते में 241 से 249 सीटें जा सकती है। समाजवादी पार्टी के हिस्से में 130 से 138 सीटें आ सकती है। जबकि बसपा 15 से 19 के बीच और कांग्रेस 3 से 7 सीटों के बीच सिमट सकती है। सितंबर के पहले सप्तहा में एबीपी न्यूज सी-वोटर के सर्वे के अनुसार, उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 259 से 267 सीटें मिलती दिखी थी, वहीं अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को 109-117 सीटें मिलती दिखी थी। बीएसपी को 12-16 सीटें, कांग्रेस को 3-7 सीटें और अन्य को 6-10 सीटें मिलती दिखी थी।
 42 फीसदी वोट प्रतिशत के आसार: वोट प्रतिशत की बात करें तो बीजेपी गठबंधन को करीब 42 फीसदी, समाजवादी पार्टी गठबंधन को 30 फीसदी, बहुजन समाज पार्टी को 16 फीसदी, कांग्रेस को 5 फीसदी और अन्य को 7 फीसदी वोट शेयर हासिल होने की उम्मीद जताई गई थी। अगर सितंबर के सर्वे और अक्टूबर के सर्वे की तुलना करें तो भाजपा को करीब 18-20 सीटों का घाटा होता दिख रहा है। हालांकि, वोट फिसदी में बहुत बड़ी गिरावट नहीं है। एक महीने में महज एक फीसदी की मामूली गिरावट देखी गई है। वहीं, सपा को इस एक महीने में 20 ,सीटों का फायदा होता दिख रहा है। अगर वोट फीसदी की बात करें तो सपा को दो फीसदी का फायदा होता दिख रहा है।
2017 में बीजेपी को 325 सीटें मिली थीं: मौजूदा सर्वे में भाजपा को 241 से 249 सीटें मिलती दिख रही है। यानी भाजपा को करीब 75 से 80 सीटों का घाटा होता दिख रहा है। वहीं, सपा को करीब सौ सीटों का फायदा होता दिख रहा है। बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 325 और सपा को 48 सीटें मिली थीं। बसपा को 19 और कांग्रेस को सात सीटें हासिल हुईं थीं। लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर भी एबीपी न्यूज-सी वोटर के सर्वे में सवाल पूछा गया था कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बयान से क्या लखीमपुर में हिंसा भड़की? इस सवाल पर 61 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया, जबकि बाकी 39 फीसदी लोगों ने नहीं कहा। जब लोगों से पूछा गया कि क्या लखीमपुर कांड से बीजेपी को नुकसान हुआ है? इस पर 70 फीसदी लोगों ने माना कि हां बीजेपी को इससे नुकसान हुआ है। 30 फीसदी लोगों ने नहीं में जवाब दिया।
इससे पहले भी एक सर्वे में बीजेपी दोबारा सत्ता लौटते दिखाया गया था। बता दें कि फ़िलहाल सीएम योगी क्षेत्रवार कार्यकर्ताओं और विधायकों के बैठक कर फीडबैक ले रहे हैं। बीजेपी आगामी विधानसभा के लिए तैयारियां शुरू कर दी है।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,205फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें