33 C
Mumbai
Sunday, February 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटअबू आजमी बोले, पाक खिलाड़ियों से हाथ न मिलाना सही फैसला!

अबू आजमी बोले, पाक खिलाड़ियों से हाथ न मिलाना सही फैसला!

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दुबई में खेले गए एशिया कप टी20 मैच में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार छक्का जड़कर टीम को सात विकेट से जीत दिलाई।

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता अबू आजमी ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अच्छा कदम उठाया कि उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाया। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 14 सितंबर को दुबई में खेले गए एशिया कप टी20 मैच में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार छक्का जड़कर टीम को सात विकेट से जीत दिलाई।

इस दौरान दूसरे छोर पर खड़े शिवम दुबे के साथ वे मैदान से बाहर चले गए और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हैंडशेक नहीं किया। भारत में उनके इस रवैये की व्यापक सराहना हो रही है। महाराष्ट्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता अबू आजमी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाकर टीम इंडिया ने सही कदम उठाया। पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाने की कोई जरूरत नहीं थी। हम तो चाहते थे कि भारत पाकिस्तान के साथ मैच ही न खेले।

मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस जीत को पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों और भारतीय सेना को समर्पित किया। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता अबू आजमी ने कहा कि इस जीत के जश्न को देशवासियों को समर्पित करना उचित है, लेकिन क्या इससे हमारी माताओं-बहनों का सिंदूर वापस आएगा? हम तो पहले से कह रहे थे कि भारत को पाकिस्तान के साथ यह मैच नहीं खेलना चाहिए था।

वक्फ (संशोधन) अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों पर रोक लगाने वाले सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर सपा नेता अबू आजमी ने कहा कि ऑर्डर को पढ़ने के बाद इस पर कोई बयान देना उचित होगा।

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत की ओर से लगाए गए सट्टेबाजी आरोप पर उन्होंने कहा कि क्रिकेट में बहुत बड़े स्तर पर सट्टेबाजी होती है, इस मैच में कितना हुआ है, यह देखने वाली बात है। अगर आरोप लगे हैं तो इसी गहनता से जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से आतंकवादी आए और हमारे निर्दोष लोगों को मारा। हमारी माताओं-बहनों का सुहाग उजाड़ा गया। सरकार ने कहा कि आतंकवादियों ने धर्म पूछकर लोगों को मारा। सरकार ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है, ऐसे में हम दुश्मन देश के साथ क्रिकेट मैच खेल सकते थे।

यह भी पढ़ें-

पीयूष गोयल बोले, पीएम मोदी ने पिता समान देखभाल की!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,153फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें