31 C
Mumbai
Monday, February 16, 2026
होमदेश दुनियाUP: अवैध निर्माण पर प्रशासन सख्त, संभल में जारी है बुलडोजर एक्शन!

UP: अवैध निर्माण पर प्रशासन सख्त, संभल में जारी है बुलडोजर एक्शन!

जिलाधिकारी की तरफ से हमें साफ निर्देश मिले हैं कि मानसून से पहले सभी नालों की सफाई कर ली जाए, ताकि जलभराव की समस्या आने वाले दिनों में पैदा न हो।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के संभल में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को जिलाधिकारी के नेतृत्व में नगर निगम की टीम अवैध निर्माण हटा रही है। नगर निगम ने पहले इन जगहों को चिन्हित किया फिर ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कराई। नगर निगम की इस कार्रवाई के बारे में ईओ (अधिशासी अधिकारी) नगर पालिका परिषद डॉ मणि भूषण तिवारी ने आईएएनएस को जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण के तहत अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी की तरफ से हमें साफ निर्देश मिले हैं कि मानसून से पहले सभी नालों की सफाई कर ली जाए, ताकि जलभराव की समस्या आने वाले दिनों में पैदा न हो।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों चौराहा चौड़ीकरण के तहत हमारी टीम अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। इसके अलावा, नालों की सफाई भी जारी है। हमारी कोशिश है कि मानसून के पहले हम शहर के लोगों को जलभराव से मुक्ति दिला सकें। स्लैब हटाकर सभी नालों की सफाई की जा रही है। हम नियमानुसार यह कार्रवाई कर रहे हैं। हम नियमों के परे नहीं जा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि हमने काफी पहले ही सभी को यह सूचित कर दिया था कि हमारी टीम आने वाले दिनों में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इसके बाद कुछ लोग खुद ही आगे आए और उन्होंने अतिक्रमण हटाने में मदद की। उनका यह भाव सकारात्मक है।

कुछ लोग ऐसे भी हैं जो प्रशासन की मदद नहीं कर रहे हैं, तो निश्चित रूप से नगर निगम की टीम ऐसे सभी अतिक्रमण के खिलाफ नियमों के अनुरूप कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपनी निर्धारित जमीन से आगे बढ़कर निर्माण कार्य किया है, ऐसे सभी जगहों को हमारी टीम ने चिन्हित कर लिया है, जिन्हें अब ध्वस्त किया जा रहा है।

 
यह भी पढ़ें-

बॉलीवुड: बोनी कपूर ने मां और रेखा को बताया ‘क्वीन्स’, तस्वीर वायरल!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,205फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें