36 C
Mumbai
Monday, March 9, 2026
होमदेश दुनियाबंगलूरू 'एयरो इंडिया' 2025: लड़ाकू विमानों ​ने​ दिखाया पराक्रम; ​रक्षा​ मंत्री ने...

बंगलूरू ‘एयरो इंडिया’ 2025: लड़ाकू विमानों ​ने​ दिखाया पराक्रम; ​रक्षा​ मंत्री ने कहा, ​’ये पराक्रम का महाकुंभ​’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बंगलूरू में ​'एयरो इंडिया 2025​' का ​15वां संस्करण ​समारोह ​का किया उद्घाटन​।​

Google News Follow

Related

बेंगलुरू में येलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर एयरो इंडिया 2025 का ​15वां संस्करण का समारोह चल रहा है। ​इस​ दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ​ने उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया है। ​अपने​ संबोधन में राजनाथ सिंह ने वैश्विक अनिश्चितताओं का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि एक बड़े देश के तौर पर भारत हमेशा शांति और स्थिरता का हिमायती रहा है।

रक्षा मंत्री ने आगे कहा, सुरक्षा, स्थिरता और शांति साझा निर्माण हैं जो राष्ट्रीय सीमाओं से परे हैं। (एयरो इंडिया में) विदेशी देशों के हमारे मित्रों की मौजूदगी इस बात का सबूत है कि हमारे साझेदार एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य के हमारे दृष्टिकोण को साझा करते हैं।’​

इस दौरान उन्होंने एयरो इंडिया 2025 की तुलना महाकुंभ से की है। उन्होंने कहा- ‘इस समय भारत में महाकुंभ चल रहा है​|​ मुझे भी संगम में डुबकी लगाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मैं समझता हूं कि एयरो इंडिया के रूप में आज से भारत में एक और महाकुंभ का प्रारंभ हो रहा है।जहां एक तरफ प्रयागराज का महाकुंभ आत्म संधान का कुंभ है, वहीं दूसरी तरफ एयरो इंडिया का यह महाकुंभ अनुसंधान का कुंभ है।

​उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ प्रयागराज का महाकुंभ आंतरिक मजबूती पर ध्यान दे रहा है, वहीं दूसरी तरफ एयरो इंडिया का यह महाकुंभ हमारी बाहरी मजबूती पर ध्यान दे रहा है। जहां एक तरफ प्रयागराज का महाकुंभ भारत की संस्कृति को दर्शा रहा है, वहीं दूसरी तरफ एयरो इंडिया का यह महाकुंभ भारत की शक्ति को दर्शा रहा है। जहां एक तरफ परंपरा और आध्यात्म का महाकुंभ चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ पराक्रम का महाकुंभ चल रहा है’।​

एयरो इंडिया 2025 का उद्घाटन करने के बाद बोलते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,​ शांति का वट वृक्ष केवल शक्ति की जड़ों पर ही खड़ा हो सकता है। मेरा मानना है कि हम सभी को एक साथ मज़बूत होना होगा, तभी हम शांति सुनिश्चित कर पाएंगे। रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि वैश्विक अनिश्चितता के इस माहौल में भारत एक बड़ा देश है, जहां शांति और समृद्धि है।

​यहीं​ नहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘अगर आप भारत के इतिहास का आकलन करेंगे, तो आप पाएंगे कि हमने न तो किसी देश पर हमला किया है और न ही हम किसी बड़ी शक्ति की प्रतिद्वंद्विता में शामिल रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘एक बड़े देश के रूप में भारत हमेशा शांति और स्थिरता का हिमायती रहा है। और जब मैं यह कह रहा हूं, तो यह सिर्फ कहने की बात नहीं है, बल्कि यह हमारे मौलिक आदर्श की बात है।’

येलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर एशिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस और रक्षा प्रदर्शनी माने-जाने वाले एयरो इंडिया के 15वें संस्करण के उद्घाटन के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसके थीम ​’द रनवे टू ए बिलियन ऑपर्च्युनिटीज’ की ओर इशारा करते हुए, ‘मेरा मानना है कि इससे अधिक उपयुक्त थीम कोई और हो ही नहीं सकती।​

उन्होंने कहा, आज से शुरू हो रहे एयरो इंडिया के कई उद्देश्य हैं, ‘एयरो इंडिया का पहला महत्वपूर्ण उद्देश्य न केवल हमारी औद्योगिक क्षमता बल्कि हमारी तकनीकी प्रगति को भी पूरी दुनिया के सामने प्रदर्शित करना है। यह हमारे राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’ राजनाथ सिंह ने कहा कि इससे भी बड़ा उद्देश्य मित्र देशों के साथ हमारे सहजीवी संबंधों को और मजबूत करना है। ​

​​वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी​.​ सिंह और सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने रविवार को हल्के लड़ाकू विमान ‘तेजस’ से उड़ान भरी। द्विवार्षिक एयर शो ​’एयरो इंडिया’ सोमवार से बेंगलुरु में शुरू हो रहा है और 14 फरवरी तक चलेगा।​

यह भी पढ़ें-

दिल्ली चुनाव​: क्यों हार गई केजरीवाल की ‘आप’? PK ने बताई वजह​!

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,031फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें