25 C
Mumbai
Sunday, March 1, 2026
होमधर्म संस्कृतिअमित शाह का मुंबई दौरा, लालबाग के राजा का करेंगे दर्शन  

अमित शाह का मुंबई दौरा, लालबाग के राजा का करेंगे दर्शन  

आगामी मुंबई नगर निकाय चुनाव को देखते हुए अमित शाह का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ​भाजपा​​ का मिशन देश में सबसे ज्यादा बजट वाले मुंबई नगर निगम पर ​भाजपा​​ का झंडा फहराना है​|​​

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र में सत्ता​ आने​ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहली बार राज्य का दौरा करेंगे। मुंबई आने के बाद अमित शाह लालबाग के राजा के​ दर्शन करने जाएंगे| अमित शाह के मुंबई दौरे का कार्यक्रम सामने आ गया है|​​ ​केंद्रीय गृह मंत्री ​अमित शाह 4 सितंबर की रात मुंबई आएंगे। वे सह्याद्री गेस्ट हाउस में ठहरेंगे​​। 5 ​सितंबर ​को सुबह 10​.00 बजे वे लालबाग के राजा के​ दर्शन करेंगे​
लालबाग के राजा का दर्शन के बाद अमित शाह 11​.00 ​बजे मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार के बांद्रा स्थित गणेश जी के दर्शन करेंगे, फिर 12​.00 बजे अमित शाह उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर बैठक करेंगे और फडणवीस के ​घर विराजे ​गणपति के भी दर्शन के​ लिए जायेंगे​फडणवीस के आवास पर बैठक के बाद दोपहर 2​.00​ बजे अमित शाह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास वर्षा बंगले में गणपति के दर्शन करेंगे|​​ 3​.00 बजे स्कूल उद्घाटन कार्यक्रम के बाद शाह ​ सायं ​5​.00 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे​|​
आगामी मुंबई नगर निकाय चुनाव को देखते हुए अमित शाह का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा​​ का मिशन देश में सबसे ज्यादा बजट वाले मुंबई नगर निगम पर भाजपा​​ का झंडा फहराना है|​​ ​बता दें कि ​अगले दो से तीन महीनों में मुंबई समेत राज्य की प्रमुख नगर पालिकाओं के लिए चुनाव होंगे।
 
यह भी पढ़ें-

यात्रियों को भा रही है मुंबई की एसी लोकल ट्रेन

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,095फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें