29 C
Mumbai
Wednesday, March 11, 2026
होमदेश दुनियाअहमदाबाद-कलोल लिंक रोड का 50 फीसदी काम पूरा, जल्द सुपरफास्ट कनेक्टिविटी!

अहमदाबाद-कलोल लिंक रोड का 50 फीसदी काम पूरा, जल्द सुपरफास्ट कनेक्टिविटी!

इसी कड़ी में अहमदाबाद अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा जसपुर-खोडियार से कलोल तक 12 किलोमीटर लंबी नई लिंक रोड का निर्माण कराया जा रहा है।

Google News Follow

Related

अहमदाबाद से कलोल का सफर चंद मिनटों में पूरा होने वाला है। अहमदाबाद-कलोल लिंक रोड का 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है और बाकी 50 फीसदी कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। संभावना है कि अगस्त से लोगों को कलोल तक सुपरफास्ट कनेक्टिविटी मिलेगी।

अहमदाबाद शहर के तेजी से हो रहे विस्तार को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राज्य सरकार आसपास के क्षेत्रों में सुगम रोड कनेक्टिविटी के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में अहमदाबाद अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा जसपुर-खोडियार से कलोल तक 12 किलोमीटर लंबी नई लिंक रोड का निर्माण कराया जा रहा है। लगभग 80 करोड़ रुपए की लागत से बन रही इस परियोजना का 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

स्थानीय निवासी समीर भाई ने बताया कि अहमदबाद से कलोल जाने में 45 मिनट का समय लग जाता था। आने वाले दिनों में यहां से 20 से 25 मिनट में पहुंचा जा सकेगा और दूरी भी कम होगी जिससे समय बचेगा।

टैक्सी ड्राइवर इरफान मंसूरी ने बताया कि जसपुर से कलोल तक की जो नई रोड बन रही है इससे टैक्सी ड्राइवरों को बहुत लाभ होगा। 8 किलोमीटर दूरी कम होने से एवरेज पर फर्क पड़ेगा। साथ ही यात्रियों को आने-जाने में कम समय लगेगा।

60 मीटर चौड़ी आधुनिक लिंक रोड एस पी रिंग रोड को जसपुर और खोडियार होते हुए सीधे कलोल से जोड़ेगी। इसके बनने से वाहनों को अडालज सर्कल से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी और अहमदाबाद से कलोल का सफर चंद मिनटों में पूरा हो सकेगा।

अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण के सीईए डीपी देसाई ने बताया कि मुख्य मार्ग जब बनता है तो इकोनॉमिक एक्टिविटी का माध्यम बन जाता है। इससे इकोनॉमी को बढ़ावा मिलेगा और ट्रैफिक का दबाव विभाजित होगा। अभी अहमदाबाद से जो वाहन अडालज होकर जाते थे, अब ज्यादातर वाहन इस रोड का उपयोग करेंगे, क्योंकि इससे दूरी 7 से 10 किलोमीटर कम होगी।

अहमदाबाद-कलोल लिंक रोड को अगस्त 2026 तक जनता को समर्पित करने की योजना है। अहमदाबाद से सुपरफास्ट रोड कनेक्टिविटी मिलने से जहां रियल एस्टेट सेक्टर को गति मिलेगी, वहीं क्षेत्र में इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत होने से सैटेलाइट, थलतेज, सरखेज और बोडकदेव जैसे इलाकों तक का सफर भी आसान हो जाएगा।

यह भी पढ़ें-

केंद्र ने जेवर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी हेतु 3630 करोड़ की परियोजना मंजूर की!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,031फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें