डिप्टी सीएम ने लखनऊ में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अखिलेश यादव का यह कृत्य आस्था का अपमान है, और समाज तथा राष्ट्र आस्था के इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस तरह के बयान देकर लोगों की भावनाओं को भड़काने की कोशिश की जा रही है, जो कि अस्वीकार्य है। अखिलेश यादव हताशा से घिरे हुए हैं। उन्हें जनता ने सत्ता से बेदखल कर दिया है। उन्हें मालूम होना चाहिए कि उनके बेतुके बयानों से कुछ भी हासिल नहीं होगा। वे 2047 तक सत्ता से बाहर ही रहेंगे।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर तंज कसते हुए कहा कि कड़वा सच यह है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी दोनों मिलकर कांग्रेस को खुद निगल रहे हैं। राहुल की नेतागिरी में कांग्रेस अगले महीने शतकीय हार का रिकॉर्ड बनाने वाली है।
डिप्टी सीएम बुधवार को लखनऊ के एमिटी विश्वविद्यालय में खाद्य सुरक्षा पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आज कृषि, नवाचार और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर तीव्र गति से अग्रसर है, वहीं डबल इंजन सरकार में उत्तर प्रदेश के पारंपरिक उत्पाद वैश्विक मंच पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहे हैं।
दूसरी ओर, फसलों को हुए नुकसान को लेकर उन्होंने कहा कि सर्वे के बाद किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। हालांकि, बारिश और ऐसी ही अन्य घटनाएं प्राकृतिक आपदाएं हैं, जिनके लिए न तो सरकार और न ही कोई व्यक्ति दोषी है। भविष्य में हमें ऐसे तरीके खोजने होंगे, जिनसे हमारे किसान इस तरह के संकटों से उबर सकें।
ट्रंप के सीजफायर फैसले बाद तेल कीमतों गिरावट से रुपया मजबूत!
