अलीनगर विधायक मिश्रीलाल यादव ने बीजेपी छोड़ लगाई गंभीर आरोप! 

मिश्रीलाल यादव ने कहा कि बीजेपी हमेशा से गरीबों, दलितों और पिछड़ों की विरोधी रही है और उनके उत्थान के लिए कभी ईमानदारी से काम नहीं किया।

अलीनगर विधायक मिश्रीलाल यादव ने बीजेपी छोड़ लगाई गंभीर आरोप! 

Alinagar-MLA-Mishrilal-Yadav-left-BJP-and-made-serious-allegations!

बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। दरभंगा जिले के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक मिश्रीलाल यादव ने पार्टी से इस्तीफा देकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने न केवल विधायक पद से बल्कि भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया है। इस्तीफे के साथ ही उन्होंने बीजेपी पर गरीबों, दलितों और पिछड़ों के हितों की अनदेखी करने का गंभीर आरोप लगाया।

मिश्रीलाल यादव ने कहा कि बीजेपी हमेशा से गरीबों, दलितों और पिछड़ों की विरोधी रही है और उनके उत्थान के लिए कभी ईमानदारी से काम नहीं किया। उन्होंने कहा, “अब मेरे लिए बीजेपी में बने रहना असंभव है, क्योंकि पार्टी में पिछड़े वर्ग और गरीबों का कोई सम्मान नहीं है।” यादव का यह बयान पार्टी के भीतर सामाजिक संतुलन और प्रतिनिधित्व को लेकर नए सिरे से बहस छेड़ सकता है।

उन्होंने याद दिलाया कि अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए को पहली बार जीत दिलाने में उनकी भूमिका अहम रही थी। मिश्रीलाल यादव ने कहा कि वे एक संघर्षशील यादव परिवार से आते हैं और उन्होंने राजनीति की शुरुआत ग्राम पंचायत मुखिया के रूप में की थी। इसके बाद वे दो बार एमएलसी रहे और वर्तमान में अलीनगर से विधायक हैं।

उन्होंने कहा कि उनका जीवन गरीबों और वंचित वर्ग के सम्मान की रक्षा के लिए समर्पित रहा है। यादव ने खुद को समाजवादी और सेक्युलर विचारधारा वाला व्यक्ति बताते हुए कहा कि उनकी राजनीति हमेशा सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों पर आधारित रही है। उनके इस्तीफे के बाद अलीनगर क्षेत्र की राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें-

‘प्रधानमंत्री धन धान्य योजना’ और ‘दलहन मिशन’ बदलेंगे किसानों का भाग्य!

Exit mobile version