28 C
Mumbai
Sunday, March 8, 2026
होमदेश दुनियाअमेरिका की आत्मसमर्पण मांग खारिज, मरते दम तक नहीं झुकेगा ईरान: पेजेशकियान!

अमेरिका की आत्मसमर्पण मांग खारिज, मरते दम तक नहीं झुकेगा ईरान: पेजेशकियान!

ईरान के राष्ट्रपति ने शनिवार को कहा कि अमेरिका का बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग एक ऐसा सपना है जिसे उन्हें अपने साथ कब्र में ले जाना चाहिए।

Google News Follow

Related

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने दावा किया कि अमेरिका की ये इच्छा कि वो तेहरान को बिना शर्त आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर देगा, उसका एक सपना है जो ‘उसके मरते दम तक पूरा नहीं होगा।’ सरकारी टेलीविजन पर उनका ये बयान प्रसारित किया गया।
ईरान के राष्ट्रपति ने शनिवार को कहा कि अमेरिका का बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग एक ऐसा सपना है जिसे उन्हें अपने साथ कब्र में ले जाना चाहिए।दरअसल, ट्रंप ने ईरान से शुक्रवार को बिना किसी शर्त के आत्मसमर्पण करने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि आत्मसमर्पण के बाद ही कोई समझौता हो पाएगा।

इसके साथ ही पेजेशकियान ने खाड़ी देशों पर हमले को लेकर भी बड़ा बयान दिया। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा कि अब पड़ोसी देशों पर हमले नहीं किए जाएंगे, जब तक कि उन देशों की जमीन से ईरान पर कोई हमला न किया जाए। ईरानी मीडिया के अनुसार, राष्ट्रपति ने बताया कि देश के अंतरिम नेतृत्व परिषद ने इस फैसले को मंजूरी दी है।

उन्होंने कहा कि ईरान इन देशों के साथ तनाव बढ़ाना नहीं चाहता और भविष्य में ऐसे हमलों से बचने का प्रयास करेगा।

अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष के आठवें दिन पेजेशकियान का ये बयान सामने आया। 28 फरवरी को संघर्ष की शुरुआत से अब तक ईरान इजरायल समेत मध्य पूर्व के 10 से ज्यादा देशों को निशाना बना चुका है।

इस बीच, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया कि उसने फारस की खाड़ी में एक तेल टैंकर को ड्रोन से निशाना बनाया है।

समाचार एजेंसी तसनीम के अनुसार, आईआरजीसी ने कहा कि प्राइमा नाम के टैंकर को उस समय निशाना बनाया गया जब उसने उनकी नौसेना की बार-बार दी गई चेतावनियों को नजरअंदाज किया। इन चेतावनियों में कहा गया था कि होर्मुज जलडमरूमध्य में आवाजाही पर रोक है और यह क्षेत्र असुरक्षित है।

यह भी पढ़ें-

अनुपम खेर के जन्मदिन पर अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ ने दी शुभकामनाएं!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,041फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें