जानिये क्यों रंजन से अमित शाह ने कहा, नेहरूजी की तारीफ समझना है तो …   

कांग्रेस के नेता अधीर रंजन ने कहा कि चलिए आपने पंडित जवाहर लाल नेहरू की तारीफ़ तो की।    

जानिये क्यों रंजन से अमित शाह ने कहा, नेहरूजी की तारीफ समझना है तो …     
लोकसभा में दिल्ली सेवा बिल पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आप लोग जिसका विरोध कर रहे हैं उसकी सिफारिश पंडित जवाहर लाल नेहरू ने ही की थी। उन्होंने कहा कि कई बड़े नेताओं ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने का विरोध किया था। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र को दिल्ली के लिए कानून बनाने का अधिकार है। वहीं, अमित शाह के बयान पर कांग्रेस के नेता अधीर रंजन ने कहा कि चलिए आपने पंडित जवाहर लाल नेहरू की तारीफ़ तो की।
इसका जवाब देते हुए, अमित शाह ने कहा कि ” मै नेहरू जी के शब्दों को कोट अनकोट करते हुए अपनी बात कही है। अगर आपको तारीफ़ समझना है तो समझिये,सही है। दरअसल, जब अमित शाह ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू और भीम राव अम्बेडकर ने भी दिल्ली को पूर्ण राज्य का देने के खिलाफ थे। इस पर अधीर रंजन का कहना था कि अमित ने जवाहरब लाल नेहरू की तारीफ़ की।
अधीर रंजन ने कहा कि कल सदन में ये बिल आना था लेकिन आया नहीं, बाद में पता चला की अमित शाह पीएम मोदी के साथ घूमने चले गए हैं। आज अमित शाह जी के मुंह से नेहरूजी की तारीफ़ सुनी तो लगा दिन में यह कैसे हो गया, उनके मुंह में घी शक़्कर। उन्होंने आगे कहा कि आप नेहरू जी को मानते रहते तो हरियाणा नूंह नहीं होता। सदन में अमित शाह ने कहा कि कितने भी गठबंधन बन ले लेकिन सत्ता मन मोदी जी ही लौटेंगे।
ये भी पढ़ें 

 

अमित शाह ने बताया दिल्ली सेवा बिल क्यों लाए, INDIA पर कसा तंज   

‘मुझे ताने मारने की आदत नहीं…’, अजित पवार का उद्धव ठाकरे पर तंज?

Exit mobile version