लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर में चलाई गई चर्चा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन महादेव में किस प्रकार आतंकियों को मार गिराया इसकी जानकारी दी। इस बीच गृहमंत्री ने पूर्व गृहमंत्री पी.चिदंबरम के पाकिस्तान के पक्ष में किए दावों की भी निंदा की। साथ ही लोकसभा के माध्यम से आतंकियों के पाकिस्तानी होने के सबूत होने का भी दावा किया।
उन्होंने राज्यसभा सांसद पी. चिदंबरम पर सवाल उठाते हुए कहा, “मुझे बड़ा दुःख हुआ, कल देश के पूर्व गृहमंत्री चिदंबरम जी ने सवाल उठाया की क्या सबूत है की आतंकी पाकिस्तान से आए थे ? क्या कहना चाहते है चिदंबरम साहब ? किसको बचाना चाहते है ? पाकिस्तान को बचाकर आपको क्या मिलेगा ? मैं चिदंबरमजी को बताना चाहता हूं, हमारे पास सबूत है की तीनों आतंकी पाकिस्तानी थे।”
उन्होंने कहा जांच एजेंसियों ने इंटेलीजेंस के माध्यम से तीन में से दो आतंकियों के पाकिस्तान के वोटर नंबर प्राप्त किए है। साथ ही इनके पास से राइफलें भी जमा की गई है। इसके अलावा आतंकियों ने ढोक में छोड़ी चॉकलेट भी जांच एजेंसियों ने बरामद की, वो चॉकलेट भी पाकिस्तान में बनाई जाने वाली चॉकलेट है। इन सबूतों का जिक्र करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने पी. चिदंबरम पर हमला बोला “यह कह रहें है की वो पाकिस्तानी नहीं थे। इसका मतलब है की देश का पूर्व गृहमंत्री पाकिस्तान को क्लीन चीट दे रहा है।” इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह ने चिदंबरम के “अगर वह पाकिस्तानी नहीं थे तो पाकिस्तान पर हमला क्यों किया।” इस बयान की भी निंदा की।
बता दें की, द क्विंट को दिए एक इंटरव्यू में, पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि सरकार आतंकी हमले के बाद एनआईए द्वारा किए गए काम का खुलासा करने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा, “क्या उन्होंने आतंकवादियों की पहचान की है? वे कहाँ से आए थे? मेरा मतलब है, जहाँ तक हम जानते हैं, वे स्थानीय आतंकवादी हो सकते हैं। आप यह क्यों मान लेते हैं कि वे पाकिस्तान से आए थे? इसका कोई सबूत नहीं है।”
यह भी पढ़ें:
मेक इन इंडिया प्रभाव : रेलवे बना बोगी और इंजन का वैश्विक निर्यातक!
ग्रेजुएट हुईं नीसा देवगन, मां काजोल बोलीं-‘बेहद गर्व महसूस कर रही हूं’!
ऑपरेशन महादेव: आतंकियों की कैसे सेट की थी फील्डिंग ?
पाकिस्तान के झुकने के बाद भारत ने सीजफायर पर दी सहमति : जायसवाल!



