31 C
Mumbai
Wednesday, April 15, 2026
होमदेश दुनियाअमित शाह का झारखंड दौरा रद्द, अंतरराज्यीय परिषद की बैठक भी स्थगित​!

अमित शाह का झारखंड दौरा रद्द, अंतरराज्यीय परिषद की बैठक भी स्थगित​!

इस बैठक में भाग लेने के लिए झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों के अलावा चारों राज्यों के शीर्ष अधिकारी पहुंचने वाले थे। सरकार ने इन्हें राजकीय अतिथि घोषित किया था।

Google News Follow

Related

रांची में 10 मई को प्रस्तावित पूर्वी क्षेत्र अंतरराज्यीय परिषद की 27वीं बैठक स्थगित कर दी गई है। यह बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होनी थी। इसके लिए वह 9 मई को रांची पहुंचने वाले थे। आधिकारिक सूत्रों ने बैठक स्थगित होने की वजह नहीं बताई है, लेकिन यह माना जा रहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच जारी टकराव और तनाव की स्थिति के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। परिषद के सदस्य चारों राज्यों को बैठक स्थगन की सूचना दे दी गई है। बैठक की नई तारीख बाद में तय की जाएगी।

इस बैठक में भाग लेने के लिए झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों के अलावा चारों राज्यों के शीर्ष अधिकारी पहुंचने वाले थे। सरकार ने इन्हें राजकीय अतिथि घोषित किया था। बैठक में अंतरराज्यीय समन्वय, केंद्र-राज्यों के बीच परस्पर देनदारियों से संबंधित विषय, उग्रवाद उन्मूलन, परिसंपत्तियों के बंटवारे, नशीले पदार्थों के कारोबार पर नियंत्रण सहित कई मुद्दों पर विमर्श होना था।

उल्लेखनीय है कि संसद से पारित राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 के तहत देश को पांच क्षेत्रों उत्तरी, मध्य, पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी में विभाजित किया गया था तथा प्रत्येक क्षेत्र के लिए एक क्षेत्रीय परिषद का गठन किया गया था। यह एक वैधानिक निकाय है, जिसके पदेन अध्यक्ष देश के गृह मंत्री होते हैं।

क्षेत्रीय परिषद में शामिल किए गए राज्यों के मुख्यमंत्री रोटेशन के आधार पर एक वर्ष की अवधि के लिए उपाध्यक्ष के रूप में दायित्व का निर्वाह करते हैं। वर्तमान में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद के उपाध्यक्ष झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं।

केंद्र एवं राज्यों के बीच विचारों एवं अनुभवों का आदान-प्रदान करने तथा सहयोग में इस परिषद की अहम भूमिका होती है। विकास परियोजनाओं के सफल एवं तीव्र निष्पादन के लिए राज्यों के बीच परस्पर सहयोग विकसित करना और सीमा विवाद, अंतरराज्यीय परिवहन से संबंधित मुद्दों का सुलझाने का भी दायित्व इस परिषद पर होता है।

 
यह भी पढ़ें-

रावलपिंडी स्टेडीयम में ड्रोन क्रैश, PSL मैच से पहले पाकिस्तान में सुरक्षा पर बड़ा सवाल

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,197फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें