31 C
Mumbai
Tuesday, February 10, 2026
होमदेश दुनियादिल्ली CM के बयान पर अनिल विज का पलटवार 'केजरीवाल भटकी आत्मा' 

दिल्ली CM के बयान पर अनिल विज का पलटवार ‘केजरीवाल भटकी आत्मा’ 

Google News Follow

Related

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भटकी हुयी आत्मा बताया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल भटकी हुयी आत्मा हैं और वे लोगों को भ्रमित कर रहे है। उनका यह बयान तब आया जब केजरीवाल ने रविवार को कहा कि चंडीगढ़ को केंद्र सरकार पंजाब को सौंपने वाली है।

बता दें कि रविवार को अरविंद केजरीवाल रविवार को चंडीगढ़ में थे और आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में की तैयारी कर रही है। इसी दौरान दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने यहां के सेक़्टर-43 के एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, उन्होंने एक अफवाह सुनी है। जिसमें कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार चंडीगढ़ को जल्द ही पंजाब को सौंप देगी।
उन्होंने इससे आगे बढ़ते हुए कहा अगर ये बात सच है तो बीजेपी और कांग्रेस को वोट नहीं देना चाहिए, क्योंकि कुछ माह बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने वाली है और चंडीगढ़ पंजाब का हिस्सा होगा।

इसके जवाब में हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि ”केजरीवाल भटकी हुई आत्मा हैं, वे लोगों को गुमराह करने का काम करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में बीजेपी का अमरिंदर सिंह की पार्टी के साथ गठबंधन हुआ है। जो पूरे पंजाब में परचम लहराएगा। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस और अकाली दल का लोग करतब देख चुके हैं। लोग अब मोदी जी का विजन मान रहे हैं।
ये भी पढ़ें

गुलाबराव पाटिल ने मांगी माफ़ी तो हेमा मालिनी ने कही यह बात….

24 घंटे में बेअदबी की दूसरी घटना, कपूरथला में भी ली युवक की जान   

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,234फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें