असम CM का राहुल पर वार, कहा- विदेशी धरती पर भारत को बदनाम कर रहे  

यूनाइटेड किंगडम कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी द्वारा दिए बयान पर बीजेपी ने आपत्ति जताई है। बीजेपी आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता विदेश में भारत को बदनाम कर रहे हैं। 

असम CM का राहुल पर वार, कहा- विदेशी धरती पर भारत को बदनाम कर रहे  
राहुल गांधी द्वारा यूनाइटेड किंगडम कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में यह कहा जाना की उन्होंने आतंकियों को देखा है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होने आतंकियों को देखा था। एक आदमी ने आकर उनकी ओर इशारा कर इसकी जानकारी दी थी। अब इस मामले पर बीजेपी ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी ने आतंकियों देखा तो उसके बारे में  सुरक्षा को जानकारी क्यों नहीं दी। वहीं, राहुल गांधी ने पुलवामा हमले के बारे में कहा कार बम से पुलवामा चालीस सैनिकों की मौत हो गई थी।
गौरतलब है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा की सब कुछ फिक्स है। उन्होंने कहा कि एक विदेशी एजेंट भारत के खिलाफ साजिश रचता है. तो दूसरी ओर एक भारतीय नेता  विदेशी धरती पर पीएम मोदी के खिलाफ बोल रहे हैं।उन्होंने राहुल गांधी के ज्ञान पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने हमारे सैनिकों का अपमान किया है। उन्हें इसकी इजाजत किसने दी। कार बम नहीं था बल्कि पुलवामा में आतंकी हमला था।
उन्होंने कहा कि विदेशी जमीन पर अब अपने ही हमें निशाना बना रहे हैं। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी भाषण की आड़ में केवल पीएम मोदी को निशाना बना रहे हैं। यह विदेशी धरती पर भारत को बदनाम करने का केवल प्रयास है। बता दें कि राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में आरोप लगाया था कि मोदी सरकार लोकतंत्र पर हमला कर रही है।
  ये भी पढ़ें

अडानी समूह के शेयरों की तेजी से LIC के निवेशकों को बड़ा मुनाफ़ा?

विपक्ष की एकता का मजाक? ममता बनर्जी अकेले लड़ेंगी लोकसभा चुनाव       

ऑस्ट्रेलिया में फिर हिंदू मंदिर पर निशाना, खालिस्तान समर्थकों ने की तोड़फोड़

Exit mobile version