26 C
Mumbai
Friday, February 20, 2026
होमदेश दुनिया​W. Bengal By-Polls: बालीगंज की सीट बनी हाई प्रोफाइल

​W. Bengal By-Polls: बालीगंज की सीट बनी हाई प्रोफाइल

वाम मोर्चा ने इस पर सायरा शाह को उतारा है। सायरा शाह बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की भतीजी हैं नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 28 मार्च है |

Google News Follow

Related

पश्चिम बंगाल में लोकसभा और विधानसभा के एक-एक सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है| चुनाव को देखते हुए पश्चिम बंगाल का सियासी पारा चढ़ा हुआ है| इसी क्रम में बिहारी बाबू’ के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा 20 मार्च से आसनसोल में चुनाव प्रचार शुरू करेंगे| उनके साथ उनकी बेटी और बॉलीवुड सुपर स्टार सोनाक्षी सिन्हा के भी रहने की संभावना है|

12 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने आसनसोल संसदीय क्षेत्र से बालीवुड अभिनेता और भाजपा से अलग हुए शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट दिया है, जबकि बालीगंज से पूर्व केंद्रीय मंत्री और आसनसोल से पूर्व सांसद बाबुल सुप्रियो को तृणमूल ने उम्मीदवार बनाया है|

आसनसोल संसदीय और बालीगंज विधानसभा सीट से आखिरकार माकपा ने अपने उम्मीदवार उतार दिया है|आसनसोल संसदीय क्षेत्र से वाममोर्चा के मनोनीत माकपा उम्मीदवार पार्थ मुखर्जी चुनाव लड़ेंगे,जबकि बालीगंज विधानसभा सीट से भी वाम मोर्चा द्वारा स्वीकृत सायरा शाह हलीम चुनाव लड़ेंगी|सायरा शाह बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की भतीजी हैं|

गौरतलब है की शाह हलीम ने राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर और नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ अभियान चलाया था और वह सेना के पूर्व उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जमीर उद्दीन शाह की बेटी हैं|सायरा और बाबुल सुप्रियो के चुनावी मैदान में उतरने के साथ ही बालीगंज का मुकाबला हाईप्रोफाइल हो गया है| हलीम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हासिम अब्दुल हलीम की बहू भी हैं|

उम्मीदवार गुरुवार से नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे| नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 मार्च है| नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 28 मार्च दोपहर 3 बजे तक है|फिर उस दिन उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी| प्रत्याशी व प्रस्तावक समेत कुल तीन प्रत्याशी नामांकन पत्र जमा कराने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय के अंदर जा सकते हैं|

यह भी पढ़ें-

शिवराज सिंह और भूपेश बघेल ने देखी ‘द कश्मीर फाइल्स’, कही ये बात     

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,170फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
294,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें