कांग्रेस के शासनकाल में कोयला घोटाला, 2जी घोटाला, जमीन घोटाला, आकाश घोटाला जैसे अनेक भ्रष्टाचार के मामले सामने आए। कांग्रेस घोटालों की प्रतीक बन गई थी। उन्होंने आगे कहा, “मोदी जी की सरकार ने 27 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने का काम किया है। कांग्रेस के शासनकाल में गरीबों के पास न रहने को पक्का घर था, न शौचालय, न पीने का पानी, न बिजली, न स्वच्छता, न इलाज की सुविधा। लेकिन मोदी सरकार ने इन बुनियादी सुविधाओं को देश के हर गरीब तक पहुंचाया।”
गिरिराज सिंह ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने 29 सालों में सिर्फ 3 करोड़ घर बनाए, जबकि मोदी सरकार ने 11 सालों में 5 करोड़ से अधिक घर बनवाए। 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण हुआ। उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया।
गिरिराज सिंह ने कहा कि आज जनधन खातों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थियों के खाते में जा रहा है। कांग्रेस के समय कहा जाता था कि एक रुपये भेजो तो 75 पैसे बीच में खा लिए जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। देश का गरीब अब यूपीआई से डिजिटल लेन-देन कर रहा है। यह देश में आए बदलाव का संकेत है।
उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने रेलवे स्टेशनों को नए रूप में विकसित किया है, पटरियों को बदला जा रहा है। देश में नए एम्स खुल रहे हैं, मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ रही है। हवाई अड्डों की संख्या में भी अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।
गिरिराज सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को सिवान की पावन धरती पर आने वाले हैं। उन्होंने जिलेवासियों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर प्रधानमंत्री का स्वागत करें और उनकी बातों को सुनें।
प्रेसवार्ता के दौरान गिरिराज सिंह ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “कल एक चैनल पर देखा कि लालू प्रसाद यादव तलवार से केक काट रहे थे, स्कूटर पर चारा ढो रहे थे। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को पैरों के पास रखकर फोटो खिंचवाया, यह अत्यंत निंदनीय है। उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।”
इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी, जिला प्रभारी उमेश प्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष सत्यम सिंह, धर्मेंद्र पटेल, मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक, भाजपा नेता मनोज राम, राकेश कुमार पांडेय उर्फ कल्लू पांडेय, सौरव कुशवाहा सहित कई अन्य पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उपचुनाव पर सियासत : टूट रही नेकां-कांग्रेस की जुगलबंदी, भाजपा ने कसा शिकंजा!



