28 C
Mumbai
Monday, February 16, 2026
होमदेश दुनियाबिहार चुनाव 2025: वोट वाइब सर्वे में कांटे की टक्कर, महागठबंधन आगे!

बिहार चुनाव 2025: वोट वाइब सर्वे में कांटे की टक्कर, महागठबंधन आगे!

वहीं प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के चुनाव चिन्ह को लेकर मतदाताओं में अभी भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

Google News Follow

Related

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का प्रचार अब अपने चरम पर है। पहले चरण की वोटिंग में एक सप्ताह से भी कम का समय बचा है और इस बीच सर्वे एजेंसी VOTE VIBE ने अपनी ताजा रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार, इस बार का मुकाबला महागठबंधन और एनडीए के बीच बेहद रोमांचक रहने वाला है। वहीं प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के चुनाव चिन्ह को लेकर मतदाताओं में अभी भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

सर्वे के अनुसार, महागठबंधन को एनडीए पर 0.3 प्रतिशत की मामूली बढ़त मिलती दिख रही है। लोगों ने नीतीश कुमार की सरकार पर भरोसा जताया है। जब लोगों से पूछा गया कि बिहार में कौन जीतेगा, तो 34.7% ने महागठबंधन, 34.4% ने एनडीए, और 12.3% ने जनसुराज को जीत का अनुमान लगाया। वहीं 8.4% ने कहा कि किसी को बहुमत नहीं मिलेगा और 10.1% ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है।

सर्वे में 56.7% लोगों ने माना कि नीतीश कुमार की सरकार अच्छी रही, जबकि 16.4% ने लालू-राबड़ी सरकार को बेहतर बताया। 11.5% लोगों ने दोनों सरकारों को समान रूप से अच्छा कहा।

जनसुराज के चुनाव चिन्ह को लेकर 48.4% लोगों ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं है, जबकि 35% ने सही चिन्ह स्कूल बैग बताया।

विकास और वादों को लेकर जब सवाल किया गया तो 38.1% लोगों ने माना कि आरजेडी को फायदा होगा, जबकि 48% ने कहा कि ये सिर्फ चुनावी वादे हैं। वहीं 66.2% लोगों ने माना कि इस बार चुनाव में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, जबकि 15.5% ने इससे इंकार किया।

कुल मिलाकर, VOTE VIBE सर्वे के अनुसार बिहार में मुकाबला बेहद दिलचस्प और करीबी नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें-

बिहार चुनाव 2025: चाचा नीतीश बनाम भतीजे तेजस्वी, आई बड़ी भविष्यवाणी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,201फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें