27 C
Mumbai
Monday, March 16, 2026
होमदेश दुनियाबिहार: राज्यसभा चुनाव से पहले एनडीए ने की तैयारी, विधायकों को दी...

बिहार: राज्यसभा चुनाव से पहले एनडीए ने की तैयारी, विधायकों को दी वोटिंग की ट्रेनिंग!

राज्यसभा चुनाव को लेकर यहां मॉक वोटिंग की तैयारी की गई, जिसमें विधायकों को राज्यसभा चुनाव में वोटिंग की प्रक्रिया समझाई गई।

Google News Follow

Related

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले प्रदेश में एनडीए की बैठकों का दौर जारी है। एनडीए के नेताओं ने दावा ठोका है कि सभी सीटों पर जीत एनडीए की होगी।

रविवार को राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर एनडीए के सभी विधायकों और विधान पार्षदों की बैठक बुलाई गई। राज्यसभा चुनाव को लेकर यहां मॉक वोटिंग की तैयारी की गई, जिसमें विधायकों को राज्यसभा चुनाव में वोटिंग की प्रक्रिया समझाई गई।

मंत्री संजय पासवान ने एनडीए की बैठक पर कहा कि राज्यसभा चुनाव में मॉक वोटिंग करना सीखना ही पड़ेगा। हम जानते नहीं हैं कि किस प्रकार वोट डाला जाता है। 2014 के बाद अब वोट डाला जा रहा है, तो इसलिए वोट डालना सीखना जरूरी है।

विपक्ष के दावे पर उन्होंने कहा कि उन्हें डर है, अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है, इसलिए उन्हें बंद कर दिया, जबकि एनडीए के विधायक तो ऐसे ही घूम रहे हैं। एनडीए के पास संख्या की कोई कमी नहीं है। 12-14 घंटे की बात है, फैसला आ जाएगा।

मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि अगर कोई विधायक नजरबंद करने की शिकायत करेगा तो शासन उस पर कार्रवाई करेगा। क्या उन्होंने कोई शिकायत की है? कानून अपना काम करेगा; हम क्या मदद करेंगे? अगर हमें कोई किडनैप कर ले और हम शिकायत करेंगे तो क्या कार्रवाई नहीं होगी? कानून का राज है, गुंडों का नहीं। उन्होंने कहा कि हमारे पांचों प्रत्याशी भारी बहुमत से जीतेंगे।

जदयू विधायक विनय चौधरी ने एनडीए की बैठक पर कहा कि आज बताया जाएगा कि किस प्रकार मतदान करना है। बस यही होगा। पांचों सीटें जीतेंगे।

भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा कि इस बार कई नए विधायक हैं, इसलिए यह समझाया गया कि आईडी कार्ड बहुत जरूरी है, क्योंकि कोई भी इसके आधार पर दावा कर सकता है। हमें ऐसी कई बातें सिखाई और समझाई गईं। उन्होंने कहा कि वोट कैसे डाला जाना है, यह भी बताया गया है ताकि कोई भी वोट अवैध घोषित न हो।

लोजपा (रामविलास) सांसद अरुण भारती ने कहा कि एनडीए 5 में से 5 सीटें जीत रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष अब चिंतित है। जिन लोगों में नेतृत्व करने की ताकत हुआ करती थी, वे अब सिर्फ पांचवीं सीट के लिए लड़ रहे हैं और पांचवीं सीट पर भी, कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। हम वह भी जीत रहे हैं।

मंत्री लेशी सिंह ने एनडीए बैठक पर कहा कि यह तो स्वाभाविक है। कम हमारे यहां भी बैठक हुई थी। विभिन्न जगहों पर बैठक हो रही है। हमारे पांच प्रत्याशी जीतेंगे। कौन किसे वोट देगा, प्रक्रिया समझाई जा रही है।

यह भी पढ़ें-

पश्चिम बंगाल चुनाव की तारीखों का ऐलान, 23 और 29 अप्रैल को मतदान, 4 मई को परिणाम!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,034फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें