28 C
Mumbai
Thursday, March 12, 2026
होमदेश दुनियाबिहार: निशांत ने पार्टी में शामिल होने से पहले जदयू नेताओं से...

बिहार: निशांत ने पार्टी में शामिल होने से पहले जदयू नेताओं से की मुलाकात, तैयारी जोरों पर! 

इस दौरान जदयू पॉलिटिकल एडवाइजर कमेटी के सदस्य मोनी सिंह ने कहा कि निशांत कुमार 8 मार्च को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) जॉइन कर लेंगे।

Google News Follow

Related

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले और अब उनके बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर प्रदेश की सियासत तेज हो गई है। वह कल, यानी 8 मार्च, को जदयू में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले उन्होंने शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

इस दौरान जदयू पॉलिटिकल एडवाइजर कमेटी के सदस्य मोनी सिंह ने कहा कि निशांत कुमार 8 मार्च को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) जॉइन कर लेंगे। निशांत कुमार के पार्टी में स्वागत को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। पटना में जगह-जगह पोस्टर लगाए जा रहे हैं। मोनी सिंह ने कहा कि लोग काफी उत्साहित हैं। निशांत कुमार के आने से पार्टी मजबूत होगी।

इससे पहले निशांत कुमार शुक्रवार की देर रात पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के घर पहुंचे और पार्टी के युवा विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की।

कहा जा रहा है कि इस बैठक में संगठन और सरकार की योजनाओं को लेकर चर्चा की गई तथा नीतीश कुमार के काम करने के तरीके को जारी रखने की चुनौतियों को लेकर चर्चा की गई। उस बैठक में शामिल कई युवा विधायकों ने अपनी बात भी रखी।

जदयू के अंदर यह भी चर्चा है कि निशांत कुमार आने वाले समय में पार्टी की रणनीति तय करने, संगठन को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने पर विशेष ध्यान देंगे।

बता दें कि नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव के नामांकन करने के बाद जदयू में भारी नाराजगी देखी जा रही थी। कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पटना में जुटकर उनके इस फैसले के पुनर्विचार करने की मांग कर रहे थे।

इस बीच, शुक्रवार को नीतीश कुमार ने पार्टी के विधायकों, सांसदों, एमएलसी और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की थी और अपनी बात रखी थी। इस बैठक में निशांत कुमार को सक्रिय राजनीति में लाने पर मुहर लगी।

यह भी पढ़ें-

महिला सशक्तिकरण हेतु एसबीआई ने 500 मिलियन डॉलर का सोशल लोन शुरू किया!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,045फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें