हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय स्वयं मुख्यमंत्री ही लेंगे। सूत्रों के अनुसार, 15 से 18 मार्च के बीच इस्तीफे की संभावना जताई जा रही है। राज्यसभा नामांकन की अंतिम तिथि 5 मार्च है, जिससे अटकलों को और बल मिला है।
यदि नीतीश कुमार इस्तीफा देते हैं, तो अगला मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी से हो सकता है। संभावित नामों में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, वर्तमान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. प्रेम कुमार शामिल हैं।
सियासी गलियारों में एक और चौंकाने वाला नाम सामने आ रहा है— निशांत कुमार। चर्चा है कि उन्हें डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है और जेडीयू में उत्तराधिकारी के तौर पर स्थापित किया जा सकता है।
गौरतलब है कि 2005 से, केवल 9 महीने के लिए जीतन राम मांझी के कार्यकाल को छोड़ दें, तो नीतीश कुमार ही सत्ता के केंद्र में रहे हैं। ऐसे में उनका संभावित इस्तीफा बिहार की राजनीति में ऐतिहासिक मोड़ साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें-



