बिहार: शाह की अहम बैठक, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से लेंगे चुनाव का जायजा!

शाह कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर फीडबैक लेंगे ताकि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए ठोस रणनीति तैयार की जा सके।

बिहार: शाह की अहम बैठक, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से लेंगे चुनाव का जायजा!

bihar-election-amit-shah-meeting-in-begusarai-with-2500-bjp-leaders-and-workers!

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार के बेगूसराय में भाजपा की बड़ी बैठक करेंगे। बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप ग्राउंड में बने भव्य पंडाल में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब ढाई हजार नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक का समय दोपहर बाद तीन बजे तय किया गया है, जो लगभग तीन घंटे तक चलेगी।

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में भाजपा के 10 सांगठनिक जिलों के मंडल अध्यक्ष से लेकर वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। इसमें विधायक, मंत्री, पूर्व विधायक और सक्रिय कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। खास बात यह है कि बैठक पूरी तरह आंतरिक होगी, इसमें न आम जनता को प्रवेश मिलेगा और न ही मीडिया को। शाह कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर फीडबैक लेंगे ताकि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए ठोस रणनीति तैयार की जा सके।

बैठक को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पंडाल की क्षमता करीब ढाई हजार लोगों की है और लगभग 2410 कार्यकर्ताओं की मौजूदगी की संभावना जताई जा रही है। इसमें बेगूसराय, लखीसराय, बाढ़, पटना, पटना ग्रामीण समेत 10 जिलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। स्थानीय कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने और गृह मंत्री के स्वागत में पूरी ताकत झोंक चुके हैं।

गृह मंत्री अमित शाह हवाई मार्ग से बेगूसराय पहुंचेंगे। उनके हेलिकॉप्टर के लिए पास के खेल मैदान में अस्थायी हेलिपैड बनाया गया है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस विगत कई दिनों से सुरक्षा और व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

बुधवार देर रात केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी स्थल का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की। भाजपा नेताओं का मानना है कि यह बैठक विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूती देने और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा से भरने का काम करेगी।

यह भी पढ़ें-

​उत्तराखंड: देवप्रयाग भूस्खलन में अनिल बलूनी-विनोद कंडारी ​बाल​-बाल बचे!

Exit mobile version