28 C
Mumbai
Friday, February 13, 2026
होमदेश दुनियाराहुल गांधी पर भड़की भाजपा, कहा- बयान भारतीय लोकतंत्र और प्रगति विरोधी!

राहुल गांधी पर भड़की भाजपा, कहा- बयान भारतीय लोकतंत्र और प्रगति विरोधी!

अच्छा होता विजयादशमी के अवसर पर देशवासियों को बधाई देते, लेकिन वो भारत के खिलाफ बोलते हैं।  

Google News Follow

Related

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कोलंबिया में लोकतंत्र और भारत-चीन रिश्तों को लेकर बयान दिए। इस पर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी विदेश में हैं। अच्छा होता विजयादशमी के अवसर पर देशवासियों को बधाई देते, लेकिन वो भारत के खिलाफ बोलते हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश के खिलाफ बोलने की आदत है। वो प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ झूठे आरोप लगाते हैं। राहुल गांधी सब कुछ बेबुनियाद बातें करते हैं। विदेश में आप कहते हैं कि लोकतंत्र नहीं है। आप चीन की तारीफ करते हैं, आपका चीन प्रेम दिखता है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर देशहित के खिलाफ खड़े होने का आरोप लगाया।

उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी भारतीय लोकतंत्र के खिलाफ हैं, साथ ही वे भारत की प्रोग्रेस के भी खिलाफ हैं, क्योंकि इस तरह का बयान ऐसा व्यक्ति ही दे सकता है, जो भारत की तरक्की से नफरत करता हो।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत चार ट्रिलियन की इकोनॉमी के साथ विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है, लेकिन राहुल गांधी भारत को तरक्की करते नहीं देखना चाहते।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी टुकड़े-टुकड़े गैंग के नेता तो थे ही, अब वह ऐसी विदेशी शक्तियों के हाथों में खेल रहे हैं, जो भारत को कमजोर होते देखना चाहती हैं। ऐसी शक्तियां अपनी धरती से भारत के खिलाफ बयानबाजी कराती है।

राहुल गांधी नेता विपक्ष नहीं, बल्कि भारत के खिलाफ हैं। कांग्रेस अगर सत्ता में नहीं है तो इसका मतलब यह नहीं कि भारतीय लोकतंत्र कमजोर है। भारतीय लोकतंत्र मजबूत है, राहुल गांधी यह जानते भी हैं। राहुल ने भारतीय मतदाताओं की ताकत देखी है।

यह वही वोटर हैं, जिसने 65 सालों तक देश की कमान कांग्रेस को सौंपे रखी और अब 11 सालों से गांधी-वाड्रा परिवार को सत्ता से दूर रखा है।

वहीं, भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी एक बार फिर विपक्ष के नेता, दुष्प्रचार के नेता की तरह व्यवहार कर रहे हैं। विदेश जाकर भारतीय लोकतंत्र पर हमला करते हैं। आखिरकार, वह भारतीय राज्य से लड़ना चाहते हैं। वह अमेरिका और ब्रिटेन से हमारे मामलों में हस्तक्षेप करने की मांग करते हैं।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर विदेश में जाकर भारत के लोकतंत्र पर टिप्पणी की है। उन्होंने कोलंबिया के ईआईए विश्वविद्यालय में एक संवाद कार्यक्रम में कहा कि भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा ‘लोकतंत्र पर हमला’ है।

राहुल गांधी ने कहा कि भारत में कई धर्म, परंपराएं और भाषाएं हैं। लोकतांत्रिक प्रणाली इन सभी को स्थान देती है, लेकिन अभी भारत में लोकतंत्र पर हर तरफ से हमला हो रहा है।​ 

​यह भी पढ़ें-

छत्तीसगढ़: बीजापुर में 103 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,216फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें