29 C
Mumbai
Monday, December 8, 2025
होमराजनीतिराजनीति में वहीं खड़ा रहता है,जो...जानें क्या कहा भाजपा अध्यक्ष ने

राजनीति में वहीं खड़ा रहता है,जो…जानें क्या कहा भाजपा अध्यक्ष ने

BJP National President JP Nadda

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। भाजपा के दिल्ली स्थित मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया जा रहा है. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। बैठक के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  ने पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को संबोधित किया। इस दौरान नड्डा ने कोरोना काल और राजनीति में प्रासंगिकता का जिक्र किया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कोरोना काल का जिक्र किया और कहा कि पार्टी उस दौर में भी उभरकर सामने आई. साथ ही नड्डा ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राजनीति में प्रासंगिक होने को बेहद जरूरी बताया। उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी क्वारंटाइन और लॉकडाउन में भी आगे बढ़कर के आई है. हम जो परिवर्तन की थ्योरी और प्रेक्टिस को करते हैं, वह एक सतत प्रक्रिया है।

इसके साथ ही नड्डा ने राजनीति में प्रासंगिकता को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा, ‘राजनीति में वही खड़ा रहता है जो प्रासंगिक बना रहता है। ‘देश के पांच राज्यों में साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,705फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
284,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें