31 C
Mumbai
Saturday, February 7, 2026
होमदेश दुनियाकेरल में भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश!

केरल में भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश!

त्रिशूर में आयोजित प्रबुद्ध संगम को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश 'विकसित भारत' के लिए जिस गति से आगे बढ़ रहा है|

Google News Follow

Related

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर केरल के पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने त्रिशूर में पार्टी के ‘वॉल राइटिंग प्रोग्राम’ के दौरान अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ हिस्सा लिया और दीवार पर पार्टी का चुनाव चिन्ह ‘कमल का फूल’ बनाया।

त्रिशूर में आयोजित प्रबुद्ध संगम को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘विकसित भारत’ के लिए जिस गति से आगे बढ़ रहा है, उसकी कल्पना साकार होते दिख रही है।

उन्होंने कहा कि जहां आज विश्व आर्थिक परेशानियों से गुजर रहा है, विश्व के कई देश चुनौतियों से जूझ रहे हैं, लेकिन इन विषम परिस्थितियों के बावजूद भी भारत 7 प्रतिशत ग्रोथ रेट के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है। ये बताता है कि पीएम मोदी जी का विजन और जनता का विश्वास किस प्रकार से हमारे साथ जुड़ा है।

नितिन नवीन ने कहा, “विश्व के सभी देश हमारे साथ व्यापार करने के लिए आगे आ रहे हैं। पिछले दिनों, जो लंबे समय से असमंजस का दौर चल रहा था, मैं प्रधानमंत्री मोदी के इस कूटनीतिक धैर्य को, उनके नेतृत्व को अभिनंदन करता हूं कि उन्होंने अपनी राजनीतिक कूटनीति से अमेरिका के साथ भी ट्रेड डील को पूरा कराया। ये संकेत देता है कि वैश्विक स्तर पर भारत की क्षमता किस प्रकार बढ़ी है।”

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विकास के पैमाने पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की उस सोच को हमेशा आगे रखकर काम किया कि हमें देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाएं भेजनी हैं।

नितिन नवीन ने कहा, “चाहे वो किसी भी समाज का हो, किसी भी क्षेत्र का हो, चाहे किसी भी इलाके का हो, हम विकास की योजनाओं से अंतिम व्यक्ति तक को जोड़ेंगे। यही कारण है कि उन्होंने देश के हर प्रांत को विकास के उस पटल से जोड़ा। उन्होंने ये कभी नहीं सोचा कि हमें मत कहां से आता है। ‘सबका साथ-सबका विश्वास’ को प्राथमिकता दी है।”

अपने केरल दौरे के बीच, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कालडी में श्री आदि शंकरा जन्मभूमि का भी दौरा किया और मंदिर में पूजा अर्चना की है। उन्होंने कहा कि महान आदि शंकराचार्य ने हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं को मजबूत करने में अमूल्य योगदान दिया और एक ऐसी विरासत बनाई जो पीढ़ियों को प्रेरित व मजबूत करती रहेगी।

यह भी पढ़ें-

पूंछ दौरे में थलसेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी की पुराने सहकर्मी से मुलाकात!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,252फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें