28 C
Mumbai
Thursday, April 9, 2026
होमन्यूज़ अपडेटभाजपा किसानों और जरूरतमंदों के साथ खड़ी है: रवींद्र चौहान!

भाजपा किसानों और जरूरतमंदों के साथ खड़ी है: रवींद्र चौहान!

इसी बीच, कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने भी छह महीने का वेतन देने की घोषणा की। इस पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने प्रतिक्रिया दी। 

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र में हाल ही में आई भीषण बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त है और किसानों की हालत खराब है। भाजपा ने अपने सांसदों और विधायकों का एक महीने का वेतन बाढ़ पीड़ितों को देने का निर्णय लिया है। इसी बीच, कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने भी छह महीने का वेतन देने की घोषणा की। इस पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने प्रतिक्रिया दी।

रवींद्र चव्हाण ने कहा कि अगर वड़ेटीवार अपना वेतन दे रहे हैं तो यह खुशी की बात है, लेकिन भाजपा के ज्यादातर विधायक ग्रामीण इलाकों से आते हैं और उनका प्रवास व भत्ता इसी मानधन पर चलता है।

चव्हाण ने साफ किया कि भाजपा हमेशा से किसानों और जरूरतमंदों के साथ खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि हमने सांसद और विधायक स्तर पर सामूहिक योगदान का निर्णय लिया है ताकि पीड़ित परिवारों को राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण कई गांवों में घरों में पानी भर गया है, जिससे खेती को भारी नुकसान हुआ है। सरकार ने सर्वे का काम शुरू कर दिया है और पूरी ताकत से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। नुकसान का आकलन कर पीड़ितों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

इस दौरान जब उनसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष समारोह को लेकर भाजपा के कार्यक्रमों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि संघ ने पूरे साल भर शताब्दी उत्सव मनाने की घोषणा की है। भाजपा, जो संघ की मातृ संस्था से निकली है, भी सेवा कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।

चव्हाण ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा पूरे देशभर में सेवा पखवाड़ा चला रही है। इस दौरान 17 अलग-अलग सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह पूरे साल सेवा का कार्य अविरत चलना चाहिए। सेवा का यह भाव 24×7 चलता रहता है और सालों-साल से भाजपा कार्यकर्ता इसे निभा रहे हैं। पार्टी की ओर से जब भी नियोजन तय होगा, हम सब काम करना शुरू कर देंगे।

यह भी पढ़ें-

जीएसटी सुधार से उद्योगों को टैक्स फाइलिंग में आसानी, व्यापार को बढ़ावा!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,234फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
302,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें