30 C
Mumbai
Friday, February 20, 2026
होमदेश दुनियाबिहार में जेडीयू से अधिक सीट पर भाजपा लड़ेगी चुनाव, भतीजे को...

बिहार में जेडीयू से अधिक सीट पर भाजपा लड़ेगी चुनाव, भतीजे को 5 सीट, चाचा बाहर!

बिहार में जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीटों के बटवारे की गणित सुलझ गयी है| नितीश कुमार की पार्टी जेडीयू 16, भाजपा 17 और लोकजन शक्ति (रामविलास) पार्टी के चिराग पासवान 5 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे|

Google News Follow

Related

बिहार में जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीटों के बटवारे की गणित सुलझ गयी है| नितीश कुमार की पार्टी जेडीयू 16, भाजपा 17 और लोकजन शक्ति (रामविलास) पार्टी के चिराग पासवान 5 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे| इसके साथ ही मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को एक-एक दी गई है| वही चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस की लोकजन पार्टी को एनडीए गठबंधन में एक भी सीट नहीं दी गयी है|

बता दें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व बिहार प्रभारी विनोद तावडे ने एनडीए घटक दलों के सभी सीटों की घोषणा की गयी| तावडे ने एक प्रेस कांफ्रेंस में एनडीए महागठबंधन की सभी सीटों का ऐलान किया| उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे में भाजपा 17, जेडीयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी| चिराग पासवान की पार्टी को 5, मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेगी|

बिहार लोकसभा चुनाव के सीट बंटवारे पर लोक जनशक्ति (पासवान) चिराग पासवान की पार्टी ने कहा,​ भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत के बाद उन्हें पांच सीटें दी गयी हैं| वही उनके द्वारा यह दावा भी किया गया कि हम सिर्फ पांच सीट ही नहीं बल्कि बिहार की सभी 40 सीटों पर जीतेंगे|

​गौरतलब है कि बिहार में भी लोकसभा चुनाव सात चरणों 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को चुनाव होने वाले हैं| वर्ष 2019 में एनडीए ने 39 सीटें जीती थीं|उस समय भी लोकसभा चुनाव में एनडीए घटक दलों में भाजपा, जदयू और एलजेपी द्वारा बेहतर प्रदेशन करते हुए एक बड़ी जीत हासिल की थी और महागठबंधन को मात्र एक सीट मिली थी, जहां पर कांग्रेस के प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी|

बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीटों पेच सुलझ गया है| भारतीय जनता पार्टी 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी| और जनता दाल यूनाइटेड 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी| वहीं चाचा-भतीजे की लड़ाई में भतीजे ने बाजी मार ली है और चिराग पासवान पार्टी को 5, मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को एक-एक सीट मिली है|

यह भी पढ़ें-​

अजान के दौरान हनुमान चालीसा सुनने पर दुकानदार की बेरहमी से पिटाई !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,169फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
294,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें