भाजपा का स्थापना दिवस उत्सव ही नहीं, संकल्प का दिन: नितिन नवीन!

उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान उन्हें चांदनी चौक जिले के कार्यकर्ताओं के साथ काम करने का अवसर मिला था और आज उन्हीं के बीच उपस्थित होना उनके लिए भावनात्मक क्षण है।

भाजपा का स्थापना दिवस उत्सव ही नहीं, संकल्प का दिन: नितिन नवीन!

BJP Foundation Day: Not Just a Celebration, But a Day of Resolve — Nitin Naveen! On the occasion of the Bharatiya Janata Party's 47th Foundation Day, an event was organized at the party office on Monday, attended by a large number of party workers and office bearers. Speaking on this occasion, the party's National President, Nitin Naveen, addressed the workers and elaborated on the organization's achievements as well as its future direction. In his address, BJP National President Nitin Naveen stated that this marks the first Foundation Day celebration since he assumed the role of National President, and he considers it a matter of immense privilege to celebrate it alongside the party workers. He further remarked that during the elections, he had the opportunity to work closely with the party workers from the Chandni Chowk district, and being present amongst them today is, for him, a deeply emotional moment

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की उपलब्धियों और भविष्य की दिशा पर विस्तार से बताया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह पार्टी का पहला स्थापना दिवस है, जिसे कार्यकर्ताओं के साथ मनाना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है।

उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान उन्हें चांदनी चौक जिले के कार्यकर्ताओं के साथ काम करने का अवसर मिला था और आज उन्हीं के बीच उपस्थित होना उनके लिए भावनात्मक क्षण है। उन्होंने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं बल्कि संकल्प का भी दिन है, जब सभी कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का प्रण लेते हैं।

उन्होंने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भाजपा की आज की मजबूत स्थिति लाखों कार्यकर्ताओं के समर्पण और त्याग का परिणाम है। वर्ष 1980 में भाजपा की स्थापना हुई थी, लेकिन इसकी वैचारिक जड़ें भारतीय जनसंघ के समय से ही जुड़ी हुई हैं, जिसने राष्ट्रवाद की भावना को मजबूती दी।

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने 6 अप्रैल को भारतीय राजनीति के लिए ऐतिहासिक दिवस बताते हुए कहा कि भाजपा ने देश की राजनीति को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों व अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व ने पार्टी की मजबूत नींव रखी, जिसके कारण आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन सकी है।

कार्यक्रम में भाजपा सह संगठन मंत्री प्रकाश ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि पार्टी लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है और हाल ही में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में वैचारिक प्रतिबद्धता बढ़ाना और उनकी कार्यशैली में सुधार लाना है।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने “विकसित भारत” के संकल्प को दोहराया और पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं

यह भी पढ़ें-

असम में लाखों घरों तक बिजली पहुंची, डबल इंजन सरकार ने बदले हालात पीएम मोदी!

Exit mobile version