30 C
Mumbai
Thursday, March 19, 2026
होमराजनीतिभाजपा के संजय केनेकर ने किया नामांकन

भाजपा के संजय केनेकर ने किया नामांकन

विधानपरिषद उपचुनाव

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र विधान परिषद उप चुनाव के लिए औरंगाबाद शहर के जिलाध्यक्ष संजय केनेकर ने सोमवार को भाजपा की ओर से नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दारेकर मौजूद आदि मौजूद थे।इस उपचुनाव के लिए आवेदन वापस लेने की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2021 है।

कांग्रेस ने राजीव सताव की पत्नी को दिया टिकट
कांग्रेस विधायक शरद रणपिसे के निधन से खाली हुए विधान परिषद सीट के उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने दिवंगत सांसद राजीव सातव की पत्नी को मैदान में उतारा है। प्रज्ञा सातव की उम्मीदवारी का एलान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक ने सोमवार को किया। प्रज्ञा सातव मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। राज्यसभा सदस्य राजीव सातव की कोरोना से मौत हो गई थी। राज्यसभा उपचुनाव के लिए प्रज्ञा सातव के नाम की चर्चा थी। पर पार्टी ने रजनी पाटिल को प्रत्याशी बनाया था। प्रज्ञा सातव को अब विधान परिषद के लिए उम्मीदवारी दी गई है। विधान परिषद के उपचुनाव के लिए 29 नवंबर को मतदान होगा और नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख मंगलवार है।
ढाई साल का होगा कार्यकाल
गौरतलब है कि शरद राणापिसे का 23 सितंबर, 2021 को पुणे में निधन हो गया।  रानापिसे को विधानसभा के सदस्यों द्वारा 2018 में विधान परिषद के लिए चुना गया था। उनका कार्यकाल 27 जुलाई 2024 तक था। इसलिए इस उपचुनाव में चुने गए उम्मीदवार का कार्यकाल करीब ढाई साल का होगा।

ये भी पढ़ें 

अगर हम आप की फोटो दिखाना शुरू करेंगे तो चेहरा छुपाने की जगह नहीं मिलेगी

राज्य में हिंसा के लिए जिम्मेदार रजा अकादमी के पदाधिकारियों की हो गिरफ्तारी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,019फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें