By Election Voting: देश के 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव; नांदेड़ लोकसभा क्षेत्र में भी मतदान!

उत्तर प्रदेश ​सहित​ चार राज्यों की 15 विधानसभा सीट​ खाली हुई थी|

By Election Voting: देश के 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव; नांदेड़ लोकसभा क्षेत्र में भी मतदान!

By-Election-2024-UP-Punjab-Maharashtra-Kerala-Voting-Percentage-BJP-Congress-EVM-Glitch-Exit-Poll

पिछले लोकसभा चुनाव के बाद कई कई विधायकों के लोकसभा सीट जीतने के बाद उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों की 15 विधानसभा सीट खाली पड़ी हुई थी, जिस पर आज मतदान हो रहा है। यूपी के साथ ही उत्तराखंड (एक सीट), पंजाब (चार सीट) और केरल (एक सीट) में उपचुनाव कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाताओं से राज्य की नौ विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में जिम्मेदाराना तरीके से और सक्रियता से मतदान करने की अपील की। राज्य की मीरापुर, गाजियाबाद, कुंदरकी, खैर, करहल, सीसामऊ, कटेहरी, मझवां और फूलपुर सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है।

मुजफ्फरनगर के ककरौली में ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें यह कहा गया कि उनका वोट पहले ही डल चुका है। जब वह मतदान केंद्र पर पहुंचे तो उन्हें पुलिसकर्मियों ने वापस भेज दिया। इसके विरोध में ग्रामीण मुख्य मार्ग पर उतर आए और पुलिस का विरोध किया। ग्रामीणों ने रोड जाम का एलान भी किया।

विधानसभा उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक मतदान का आंकड़ा: देश के चार राज्यों में लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव में सुबह 11.00 बजे तक पड़ने वाले वोटिंग प्रतिशत में  पलक्कड़ (केरल) 24.95 प्रतिशत , गिद्दड़बाहा (पंजाब) 32.85प्रतिशत, डेरा बाबा नानक (पंजाब) 25.50 प्रतिशत, बरनाला (पंजाब) 16.30 प्रतिशत , चब्बेवाल (पंजाब) 12.71 प्रतिशत

मीरापुर (उत्तर प्रदेश) 26.18 प्रतिशत, मझवान (उत्तर प्रदेश) 20.41 प्रतिशत, खैर (उत्तर प्रदेश) 19.18 प्रतिशत, फूलपुर (उत्तर प्रदेश) 17.68 प्रतिशत , कुंदरकी (उत्तर प्रदेश) 28.54 प्रतिशत, करहल (उत्तर प्रदेश) 20.71 प्रतिशत, कटेहरी (उत्तर प्रदेश) 24.28 प्रतिशत, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) 12.87प्रतिशत, शीशमऊ (उत्तर प्रदेश) 15.91 प्रतिशत, केदारनाथ (उत्तराखंड) 17.69 प्रतिशत मतदान किया गया| यूपी के मैनपुरी की करहल विधानसभा उपचुनाव के लिए कंपोजिट विद्यालय नहली पर फर्जी मतदान की सूचना मिलते ही सेक्टर मजिस्ट्रेट और एसडीएम मौके पर पहुंच गए।  पीठासीन अधिकारी का आरोप है कि फर्जी मतदान करने का दबाव बनाया जा रहा है। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी एक पोस्ट कर बूथ संख्या 407 पर फर्जी मतदान होने की शिकायत की है।

केरल की पलक्कड़ विधानसभा सीट पर मतदान में तेजी देखने को मिली और मतदान शुरू होने के तीन घंटे बाद सुबह 10.30 बजे तक 20.50 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सुबह आठ बजे तक केवल 1.11 प्रतिशत मतदान हुआ, जो सुबह साढ़े आठ बजे बढ़कर 6.76 प्रतिशत हो गया तथा करीब साढ़े नौ बजे 13.63 प्रतिशत पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली सरकार के 50 प्रतिशत कर्मचारी घर से ही करेंगे काम!

Exit mobile version