28 C
Mumbai
Saturday, April 4, 2026
होमन्यूज़ अपडेटकैप्टन अमरिंदर सिंह महाराष्ट्र के हो सकते हैं अगले राज्यपाल! 

कैप्टन अमरिंदर सिंह महाराष्ट्र के हो सकते हैं अगले राज्यपाल! 

मौजूदा राज्यपाल  कोश्यारी ने अपना पद छोड़ने की इच्छा व्यक्त की थी   

Google News Follow

Related

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल होंगे। कई दिनों से सियासी हलकों में लेकर चर्चा थी, लेकिन अब  इस पर मुहर लग गई है। सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को केंद्र सरकार ने  महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाने का आदेश जारी कर दिया है। मालूम हो कि कैप्टन अमरिंदर सिंह कुछ समय पहले ही बीजेपी में शामिल हुए थे। उन्होंने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भी  बीजेपी में  विलय कर दिया था।

गौरतलब है कि  महाराष्ट्र के मौजूदा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी  ने कुछ दिन पहले ही अपना पद छोड़ने की इच्छा व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि अब वे राजनीति जिम्मेदारियों से मुक्ति चाहते हैं। उन्होंने बताया था कि जब पीएम मोदी मुंबई दौरे पर आये थे तो इस संबंध में  उन्हें जानकारी दी थी। जिस्सके बाद से यह चर्चा तेज हो गई थी कि राज्यपाल कोश्यारी के पद छोड़ने के बाद किसको महाराष्ट्र का गवर्नर बनाया जाएगा।
हालांकि, अब बताया जा रहा है कि कांग्रेस के पूर्व नेता अमरिंदर सिंह को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया जाएगा। हालांकि अभी इस संबंध में  केंद्र सरकार ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन सूत्रों के हवाले से कहा गया है केंद्र ने अमरिंदर सिंह के नाम पर मुहर लगा दी। बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह का पीएम मोदी से अच्छे संबंध है। हाल ही में बीजेपी ने अमरिंदर सिंह को 83 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया है।
बता दें कि महाराष्ट्र के मौजूदा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को 2019 में महाराष्ट्र का गवर्नर बनाया गया था। इस बीच उनका कार्यकाल विवादों से भरा रहा। विपक्ष हमेशा उन पर महाराष्ट्र का अपमान करने और इतिहास को तोड़मोड़ कर पेश करने का आरोप लगाता रहा है।
ये भी पढ़ें  

“परीक्षा पे चर्चा” स्टूडेंट्स को पीएम मोदी के सुपर टिप्स

बीबीसी डाक्यूमेंट्री  विवाद: हैदराबाद यूनिवर्सिटी में SFI-ABVP आमने सामने     

संजय राउत ने प्रकाश अम्बेडकर को क्या सलाह दी?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,256फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें