31 C
Mumbai
Friday, March 27, 2026
होमदेश दुनियाचन्नी का इस्तीफा, सिद्धू ने कहा, नीचा दिखाने वाले खुद कुएं में गिर...

चन्नी का इस्तीफा, सिद्धू ने कहा, नीचा दिखाने वाले खुद कुएं में गिर गए       

Google News Follow

Related

पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को अपना इस्तीफा राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित  को सौंप दिया। चन्नी ने कहा कि आज मै राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया, उन्होंने कहा कि नई सरकार बनने तक कार्य जारी रखें। बताते चलें कि चन्नी दो सीटों पर चुनाव लड़े थे और दोनों सीटों पर उन्हें करारी हार मिली। कांग्रेस को पंजाब में केवल 18 सीटें, आम आदमी को 92 और बीजेपी को दो सीटें मिली थीं।

इस दौरान चन्नी ने कहा कि पंजाब जनता द्वारा दिया गया जनादेश स्वीकार है। उन्होंने कहा कि वे पंजाब की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने बनने वाली सरकार से अपील की कि 111 दिनों की जनकल्याणकारी योजना को जारी रखें। इस बीच, नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो मुझे नीचा दिखाने वाले थे वे खुद कुएं में गिर गए। कहा जा रहा है कि सिद्धू का इशारा चन्नी की ओर था।

बता दें कि गुरुवार को आये नतीजे कांग्रेस के खिलाफ रहे। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। आप पार्टी ने 92 सीटों शानदार जीत हासिल की है जबकि  कांग्रेस को मात्र 18 सीटों से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस में जारी आपसी सिर फुटव्वल ने पार्टी को ले डूबी।

वहीं, दूसरी तरफ, आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री का चेहरा भगवंत मान  दिल्ली में अरविन्द  केजरीवाल से मुलाकात की। मिली जानकारी के अनुसार, भगवंत मान 16 फरवरी को शपथ ग्रहण  करेंगे। बताया जा रहा है कि इससे पहले भगवंत मान रोड शो करेंगे जिसमें अरविन्द केजरीवाल भी शामिल होंगे। दिल्ली पहुँचने पर भगवंत मान ने अरविन्द केजरीवाल का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

ये  भी पढ़ें 

कांग्रेस का इतिहास का सबसे ख़राब प्रदर्शन, 1951 में मिली थीं 388 सीटें 

पीएम मोदी का गुजरात में रोड शो

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,961फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें