मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि पीएम मोदी से भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उन्हें रामनवमी की शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति भेंट की।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ” भारत को नई दिशा, नई ऊर्जा और नया आत्मविश्वास देने वाले, सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिए हुए गरीब, किसान, युवाओं और महिलाओं के सशक्तीकरण हेतु सदैव समर्पित, वैश्विक मंच पर मां भारती का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाने वाले विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्हें रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी।”
उन्होंने आगे बताया कि इस दौरान उन्हें उपहार स्वरूप मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति, बद्री गाय का घी एवं प्रदेश के पहाड़ी अंचलों में होने वाले पांच प्रकार के राजमा और शहद भी भेंट किया।
इससे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मिडिल ईस्ट संकट के बीच पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में की गई कटौती को प्रधानमंत्री मोदी का महत्वपूर्ण निर्णय बताया है।
उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ”जब-जब देश ने चुनौतियों का सामना किया है, तब-तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दृढ़ नेतृत्व और दूरदर्शी निर्णयों से देशवासियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की है। पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 रुपए से घटाकर 3 रुपए प्रति लीटर तथा डीजल पर 10 रुपए से शून्य करना आमजन को बड़ी राहत देने वाला ऐतिहासिक निर्णय है।
पीएम मोदी की फ्यूल ड्यूटी कटौती की किरेन रिजिजू ने सराहना की!
