25 C
Mumbai
Sunday, February 8, 2026
होमराजनीतिCM​ एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ी, सभी कार्यक्रम रद्द

CM​ एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ी, सभी कार्यक्रम रद्द

लगातार राज्य के दौरे, उद्घाटन कार्यक्रमों, अभिनंदन समारोहों, जनसभाओं और सभाओं में व्यस्त हैं​|​​ इन सबका असर उनकी सेहत पर पड़ा है|

Google News Follow

Related

राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की हालत बिगड़ गई है|​ ​बताया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे लगातार दौरे​​, मीटिंग और कार्यक्रमों​ में भाग लेने के कारण थकान महसूस कर रहे हैं। डॉक्टरों ने उन्हें सख्त आराम करने की सलाह दी है। इस बीच मुख्यमंत्री की तबीयत खराब होने के कारण सभी प्रशासनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
डॉक्टर ने आराम करने की दी सलाह
एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से लगातार दिल्ली का दौरा कर रहे हैं। इसके अलावा एकनाथ शिंदे लगातार राज्य के दौरे, उद्घाटन कार्यक्रमों, अभिनंदन समारोहों, जनसभाओं और सभाओं में व्यस्त हैं|​​ इन सबका असर उनकी सेहत पर पड़ा है और वह थकान महसूस करने लगे हैं। डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। इसी पृष्ठभूमि में आज होने वाली सभी प्रशासनिक बैठकें रद्द कर दी गई हैं।

​ऐसी खबरें हैं कि राज्य सरकार 5 अगस्त को मंत्रिमंडल का विस्तार करेगी। बुधवार को शिंदे समूह के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने स्पष्ट किया कि रविवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। इस बीच एक रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को केवल वरिष्ठ विधायकों के शपथ लेने की संभावना है। इसमें भाजपा के सात और शिंदे समूह के सात विधायक शामिल हैं​|
यह भी पढ़ें-

कोर्ट से संजय राउत को राहत नहीं, भेजा 8 अगस्त तक ईडी​ हिरासत में​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,248फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें