31 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
होमदेश दुनियाCM योगी आदित्यनाथ ने किया नामांकन

CM योगी आदित्यनाथ ने किया नामांकन

​ गृह मंत्री अमित शाह का इस दौरान पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया ​

Google News Follow

Related

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पैदल ही अमित शाह के साथ गोरखपुर कलेक्ट्रेट नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे थे। अमित शाह के साथ धर्मेन्द्र प्रधान भी थे। सीएम योगी आदित्यनाथ को इस दौरान वहां पर आधिकारिक प्रोटोकॉल नहीं दिया गया। यहां पर योगी आदित्यनाथ बतौर यूपी के सीएम नहीं, बल्कि एक उम्मीदवार के रूप में पहुंचे थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर सदर विधानसभा सीट से शुक्रवार को नामांकन किया। उन्होंने दो सेट में पर्चा भरा है।

नामांकन में गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा-व्यवस्था में आतंक निरोधक दस्ता (एटीएस) के कमांडो तैनात थे। गृह मंत्री अमित शाह का इस दौरान पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। विधानसभा चुनाव 2022 के छठे चरण के तहत जिले में अधिसूचना जारी होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर विधानसभा क्षेत्र से पहले ही दिन नामांकन किया। पहले दिन और किसी ने पर्चा तो दाखिल नहीं किया लेकिन विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से कुछ संभावित प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा। जिला निर्वाचन अधिकारी विजय किरन आनंद ने सुबह अधिसूचना जारी की उसके बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य गेट से पैदल ही नामांकन कक्ष की ओर गए। उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद भी मौजूद रहे। करीब 12.45 बजे मुख्यमंत्री अपने प्रस्तावक उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष विश्वनाथ व गृह मंत्री के साथ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व न्यायालय में गोरखपुर शहर के लिए बने (कक्ष संख्या 24) नामांकन कक्ष में गए।औपचारिकता पूरी करते हुए उन्होंने रिटर्निंग आफिसर (आरओ) कुलदीप मीणा को नामांकन पत्र सौंपा।

ये भी पढ़ें  

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया नामांकन

सतीश पूनियां की ‘प्रतिज्ञा’: BJP के सत्ता में लौटने पर ही शाम को करूंगा भोजन    

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,009फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें