कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे द्वारा राष्ट्रपति पर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग का कहना है कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से आदिवासियों का अपमान करती आई है। मगर अब तो हद हो गई, जब देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भी अपमान कर दिया गया। राष्ट्रपति पर दिया गया बयान पूरी तरह असंवैधानिक है। कांग्रेस सभी मर्यादाएं तोड़ रही है।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आदिवासी वर्ग का विरोध किया है, आदिवासी वर्ग में जन्म लेने वाली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा। भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर सख्त आपत्ति दर्ज कराई है और कहा है कि सत्ता न मिलने के कारण कांग्रेस पगलाई हुई है, यह लोग इतना खसिया गए हैं कि यह पद की गरिमा ही नहीं समझ रहे हैं।
सारंग ने आगे कहा कि महात्मा गांधी, संविधान निर्माता बाबासाहेब अंबेडकर ने सोचा होगा कि एक दिन जंगल की रखवाली करने वाला आदिवासी वर्ग इस देश की रखवाली और चौकीदारी करेगा, देश के स्वाभिमान को आगे बढ़ाएगा।
भारतीय आईटी सेक्टर में पहली तिमाही में धीमी वृद्धि देखने को मिलेगी : रिपोर्ट!



