केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा, “मैं राहुल गांधी, तेजस्वी और लालू यादव से पूछना चाहता हूं कि आखिर वे बिहार को कितनी बार अपमानित करेंगे? एसआईआर को लेकर सीएम स्टालिन से अभद्र टिप्पणी करवाई गई।
उन्होंने कहा, “कश्मीर से लेकर केरल और बिहार तक अभद्र बातें कही गई और अब वे अशोक सम्राट पर आ गए हैं। राहुल गांधी ने ‘हाइड्रोजन बम’ फोड़ने की बात कही, लेकिन अंत में ‘बीड़ी बम’ फोड़ा। कांग्रेस ने बिहारियों की तुलना ‘बीड़ी बम’ से की, लेकिन ये ‘बीड़ी बम’ ही उनका ‘हाइड्रोजन बम’ था।”
गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव से कांग्रेस गठबंधन से अलग होने की मांग की। उन्होंने कहा, “अगर राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार का समर्थन करते हैं, तो तेजस्वी यादव को कांग्रेस से अलग होना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जीएसटी को लेकर कहा, “अगर देश राहुल गांधी के इशारे पर चलेगा, तो बर्बाद हो जाएगा। राहुल गांधी विदेश जाकर देश का अपमान करते हैं। मैं बताना चाहता हूं कि जीएसटी में सुधार का फैसला पीएम मोदी की गरीबों, मध्यम वर्ग और देश के प्रति सोच और भावनाओं को दर्शाता है।
गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव के बयान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “वे अनाप-शनाप बातें करते हैं। अगर उनको समझ में नहीं आता तो किसी से भी पूछ लें, लेकिन कम से कम बिहार का अपमान न करें। अपने पिताजी के कार्यकाल को याद करें।”
जीएसटी सुधारों से भारत में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स की ग्रोथ तेज होगी : रिपोर्ट!



