32 C
Mumbai
Saturday, April 18, 2026
होमराजनीति2024 के लिए गुलाम नबी आजाद की बड़ी 'भविष्यवाणी', नहीं जीत सकती...

2024 के लिए गुलाम नबी आजाद की बड़ी ‘भविष्यवाणी’, नहीं जीत सकती कांग्रेस

Google News Follow

Related

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में ऐसी कोई संभावना नहीं दिख रही है कि कांग्रेस 300 सीटें लाएगी। आजाद की इस ‘भविष्यवाणी’ से कांग्रेस नेताओं में खलबली मच गई है। आजाद ने यह बात कश्मीर के पूंछ में एक कार्यकर्ता सम्मेलन में कही।

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि ‘ अल्लाह करे कांग्रेस 2024 में 300 सीटें लाएं ,लेकिन  मुझे ऐसे कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने यह भविष्यवाणी कांग्रेस नेताओं के एक सम्मेलन कही। इस दौरान उन्होंने कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि ‘मै अकेला लगातार संसद में धारा 370 का मुद्दा उठा रहा हूं।
बता दें कि वेस्ट बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फ़िलहाल महाराष्ट्र के दौरे पर हैं।  उन्होंने कबगरेस को छोड़कर सभी क्षेत्रीय राजनितिक दलों के नेताओं से मुलाकात कर रही हैं। इस दौरान ममता बनर्जी दिल्ली से महाराष्ट्र आई हुई हैं और उन्होंने  शिवसेना नेता और एनसीपी के मुखिया शरद पवार से मुलाकात की।

ममता बनर्जी इस दौरान किसी भी कांग्रेस नेताओं से मुलाकात नहीं की। इससे पहले भी जब ममता बनर्जी से जब सोनिया गांधी से मिलने का सवाल किया गया तो वह भड़क गई और कहा कि ” कौन से संविधान में लिखा है कि सोनिया गांधी से मिलना चाहिए। वहीं, ममता बनर्जी द्वारा   देश भर के क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की एकजुट करने में लगी हुई हैं ,जिससे कांग्रेस नेताओं में खलबली मची हुई है। एनसीपी के मुखिया शरद पवार ने यूपीए को नकारते हुए कि कोई यूपीए नहीं है।

ये भी पढ़ें

 

”अयोध्या-काशी जारी, मथुरा की तैयारी ”… केशव मौर्य के ट्वीट से हड़कंप 

थर्ड फ्रंट की जुगत में ममता, कांग्रेस को दरकिनार कर शरद पवार से मिली

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,178फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें