33 C
Mumbai
Sunday, February 8, 2026
होमन्यूज़ अपडेटMaharashtra: राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हो कांग्रेस, इच्छा है: नितिन गडकरी

Maharashtra: राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हो कांग्रेस, इच्छा है: नितिन गडकरी

'लोकतंत्र दो पहियों पर चलता है| सत्ता पक्ष और विपक्ष| एक मजबूत विपक्ष लोकतंत्र की जरूरत है|

Google News Follow

Related

केंद्रीय परिवहन मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने कहा है कि लोकतंत्र के लिए एक मजबूत कांग्रेस महत्वपूर्ण है| और यह उनकी स्वच्छ व ईमानदार इच्छा है कि पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हो| उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कमजोर होने से उसकी जगह क्षेत्रीय पार्टियों ने ले ली है, जो कि सही नहीं है|

ज्ञात हो कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे| इस दौरान उन्होंने कांग्रेस छोड़ने वालों को भी पार्टी की विचारधारा को मानने की बात कही| उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कमजोर होने के साथ, इसकी जगह क्षेत्रीय दलों ने ले ली है, जो भारतीय लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है| उन्होंने आगे कहा कि वो चाहते हैं कि कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हो जाए|

विपक्ष पर बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि ‘लोकतंत्र दो पहियों पर चलता है| सत्ता पक्ष और विपक्ष| एक मजबूत विपक्ष लोकतंत्र की जरूरत है| कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने पुणे मेट्रो डीपीआर को लेकर भी जानकारी दी|

उन्होंने क​​हा कि ‘कांग्रेस की विचारधारा का पालन करने वालों को पार्टी में बने रहना चाहिए और इसके आदर्शों में विश्वास रखना चाहिए| 1978-80 में मैं भाजपा में शामिल हुआ था और पार्टी के अधिवेशन में भाग लेने के लिए पुणे आया था|

गडकरी ने बताया कि जब मैं रेलवे स्टेशन पर अपने कंधों पर प्रचार सामग्री लेकर उतरा, तो मैं श्रीकांत जिचकर से मिला, जिन्होंने मुझे सुझाव दिया कि मुझे एक ‘अच्छी पार्टी’ में प्रवेश करना चाहिए जो मुझे एक भविष्य देगी| मैंने उनसे कहा कि मैं एक कुएं में कूद जाऊंगा और अपना जीवन समाप्त कर दूंगा लेकिन अपनी विचारधारा को नहीं छोड़ूंगा|’

​​यह भी पढ़ें-

Central Trade Unions: दो दिवसीय “भारत बंद”, जनजीवन प्रभावित

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,247फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें