दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच कांटे की टक्कर शुरू थी, जो अब भाजपा के लिए आसान जीत बनते दिख रही है। इसी बीच आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगते दिख रहा है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना के साथ ही पुर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया हार के करीब दिख रहे है।
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में मतगणना के 13 में से 11 राउंड पुरे हो चुके है, जिसमें अरविंद केजरीवाल अभी भी परवेश सिंग से 3000 वोटों से पिछे चल रहें है। इस कांटे की टक्कर में आम आदमी पारी की ओर से अभी अरविंद केजरीवाल के जीत की उम्मीद जताई जा रही है।
कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में मतगणना के 12 में से 10 राउंड पुरे हो चुके है, जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी भी रमेश बिधुरी से 989 मतों से आगे है। इस सीट से कांग्रेस की कद्दावर नेता अल्का लांबा भी लड़ रही थी, जिन्हें अब तक 3000 वोट मिले है।
यह भी पढ़ें:
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: आप को बड़ा झटका, सिसोदिया, केजरीवाल और आतिशी हार के करीब!
USAID की ‘मोदी-विरोधी’ गैर-सरकारी संस्था को फंडिंग, सोनम कपूर से घना रिश्ता !
वहीं अपनी पटपड़गंज विधानसभा को अवध ओझा सर को मौका देकर जंगपुरा से चुनाव लड़ रहे दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मतगणना के 9 वे राउंड के बाद भाजपा के तरविंदर मारवाह से 572 से पिछे है।