28 C
Mumbai
Wednesday, February 18, 2026
होमदेश दुनियाPower struggle in Delhi : भाजपा​-आप​ और कांग्रेस​ ने किया अपनी-अपनी जीत...

Power struggle in Delhi : भाजपा​-आप​ और कांग्रेस​ ने किया अपनी-अपनी जीत का दावा!

दिल्ली के सत्ता संग्राम में आप, भाजपा और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। ​

Google News Follow

Related

​दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती दिखाई दे रही है| दिल्ली में सत्ता संग्राम को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी मुहीम तेज कर दिया है| दिल्ली चुनाव में सभी लगभग 70 सीटों दिलचस्प त्रिकोणीय मुकाबला दिखाई दे है| इस बीच भाजपा, आप और कांग्रेस सभी तीनों पार्टियों के उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत का दावा करती दिखाई दे रही है|

इस बीच भाजपा के स्टार प्रचारक व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगोलपुरी, नई दिल्ली और द्वारका विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं कर आप व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखे हमले बोले। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार महिलाओं का अपमान और उनके साथ अन्याय करने वाली बन गई है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सीएम आतिशी को पोस्टरों और चुनावी अभियानों से आप ने गायब कर दिया गया है। केजरीवाल महिलाओं को सशक्त करने के बजाय उन्हें दबाने में यकीन रखते हैं। दिल्ली में महिलाओं के स्वालंब बनने पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह केजरीवाल सरकार की संवेदनहीनता और प्रशासनिक विफलता का उदाहरण है।

कांग्रेस महासचिव और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मादीपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश और दिल्ली की जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। भाजपा और आप ने लाखों रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन इन मुद्दों पर बात करने से दोनों पार्टियां भाग रही हैं। ऐसे में दिल्ली में कांग्रेस की वापसी तय है।

पायलट ने कहा कि आप पार्टी वर्ष 2013-14 से जनता को धोखा देने का सिलसिला जारी है, जिससे दिल्ली की हालत बदतर हो गई है। शीला दीक्षित के कार्यकाल में दिल्ली को विश्व स्तर पर सराहा गया था। बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और इन्फ्रास्ट्रक्चर में दिल्ली आगे थी।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार आनंद के पक्ष में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली सरकार की विफलताओं का हवाला देते हुए कहा कि दिल्लीवासियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के नाम पर सिर्फ धोखा दिया गया है।

​दिल्ली​ के पूर्व सीएम व ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ​नजफगढ़, उत्तम नगर और द्वारका विधानसभा में जनसभा कर पार्टी के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि आम जनता ने ठान लिया है कि वह काम करने वाली पार्टी आप की सरकार बनाएगी। भाजपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की 20 राज्यों में सरकार है, लेकिन उसके किसी भी राज्य में न तो स्कूल अच्छे हैं और न ही 24 घंटे बिजली आती है।​

​’आप’ के सांसद संजय सिंह ने ​शालीमार बाग, मंगोलपुरी, सुल्तानपुर माजरा और नांगलोई जाट विधानसभा में जनसभा की। उन्होंने कहा कि भाजपा न तो इस देश को और न ही हमारे बच्चों को कोई भविष्य दे सकती है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में फ्री बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधाएं देकर हर तबके को राहत पहुंचाई है। ​

भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कोविड काल में घोटालों के जरिए कमाई करने का आरोप लगाया है। केंद्रीय राज्य मंत्री सरदार रवनीत सिंह बिट्टू व प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि ​पीएम​ मोदी ने कोविड आपदा को सेवा का अवसर बताया था, लेकिन केजरीवाल ने इसे घोटाले और संपत्ति खरीद-फरोख्त का जरिया बना लिया। ​

यह भी पढ़ें-

महाकुंभ 2025:​ प्रयागराज में ‘ज्योतिष महाकुंभ महोत्सव’ का आयोजन!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,189फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें