राज्यसभा में दिल्ली सेवा बिल पास होने के बाद केजरीवाल ने किया बड़ा फ़ेरबदल    

केजरीवाल ने अपने मंत्रिमंडल में आतिशी मार्लेना को अब सर्विस और विजिलेंस की जिम्मेदारी सौंपी है

राज्यसभा में दिल्ली सेवा बिल पास होने के बाद केजरीवाल ने किया बड़ा फ़ेरबदल        

Delhi: 66% hike in the salary of MLAs and 136% hike in the salary of the Chief Minister!

दिल्ली सेवा बिल लोकसभा के बाद राज्यसभा में पास होने के 24 घंटे बाद ही अरविंद केजरीवाल ने बड़ा कदम उठाया है। केजरीवाल ने अपने मंत्रिमंडल में आतिशी मार्लेना को अब सर्विस और विजिलेंस की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले यह विभाग सौरभ भारद्वाज के पास था। इस बदलाव के बाद आतिशी के पास कई विभाग हो गए हैं। आतिशी के पास पहले से ही कई विभाग थे। उनके पास वित्त एजुकेशन जैसे विभाग पहले से ही थे।
 बता दें कि दिल्ली सेवा बिल सोमवार को राज्यसभा में पास हो गया है। इसके बाद सदन में विपक्षी दलों के हंगामा के मेंबीच ही इसे पारित कर दिया गया। इस बिल पर राज्यसभा में वोटिंग के दौरान इसके पक्ष में 131 और विपक्ष 102  वोट ही मिले। इस बिल के पास होने पर अरविंद केजरीवाल मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने भारत के इतिहास में इस दिन को काला दिन बताया।  उन्होंने कहा कि 75 साल बाद मोदी जी ने आजादी छीन ली, दिल्ली के लोगों के वोट  की कीमत नहीं बची।
 राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद अब यह कानून का रूप ले लेगा। इस बिल को अमित शाह ने पेश किया। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संसद में दिल्ली के लिए कानू बनाने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों का केंद्र की सरकार से कोई विवाद नहीं हुआ। आम आदमी की गोद बैठी कांग्रेस खुद यह संशोधन ला चुकी है। उन्होंने कहा सुप्रीम कोर्ट के आदेश का कोई उललंघन नहीं हुआ है।
ये भी पढ़ें      

 

दादा तिहाड़ जेल नहीं जाना चाहते थे इसलिए उन्हें ​भाजपा​ के साथ जाना पड़ा- अंबेडकर ​!

दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला पर कोर्ट ने लगाया10 हजार का जुर्माना !

रिलायंस ने एक साल में ​ढ़ाई​ लाख से अधिक लोगों को रोजगार देकर ​बनाया नया रिकॉर्ड ​!

Exit mobile version