27 C
Mumbai
Saturday, February 21, 2026
होमदेश दुनियाबिहार के बिना 'पूर्वोदय योजना' का विकास असंभव है : जीतन राम...

बिहार के बिना ‘पूर्वोदय योजना’ का विकास असंभव है : जीतन राम मांझी!

दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत कुमार सिंह की गिरफ्तारी पर जीतन राम मांझी ने कहा कि यही सीएम नीतीश कुमार के बिहार का सुशासन है।

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर केंद्रीय मंत्री और हम के संस्थापक जीतन राम मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का बिहार के लिए एक अलग दृष्टिकोण है, खासकर उनके पूर्वोदय की अवधारणा के लिए। बिहार पूर्वोदय योजना का अभिन्न अंग है और बिहार के विकास के बिना पूर्वोदय योजना का विकास असंभव है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पहले भी कई बार आ चुके हैं और हमेशा नई सौगातें और नई पहल लेकर आए हैं। इस बार भी वे डबल इंजन वाली सरकार बनाने का संदेश देने आ रहे हैं।

दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत कुमार सिंह की गिरफ्तारी पर जीतन राम मांझी ने कहा कि यही सीएम नीतीश कुमार के बिहार का सुशासन है। न किसी को गलत तरीके से फंसाया जाता है और न ही किसी को बख्शा जाता है। कानून अपना काम करता है और कानून अपना काम कर रहा है।

उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा बेगूसराय में तालाब में मछली पकड़ने पर कहा कि कभी वह विदेश में भारत की आलोचना करते हैं, कभी वह प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हैं तो ऐसा आदमी मछली नहीं पकड़ेगा तो और क्या करेगा?

इससे पहले उन्होंने कहा कि बिहार के अगले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बनेंगे। उन्होंने कहा कि सबकी सहमति बनी हुई है। हम लोग उन्हीं के चेहरे पर चुनाव लड़ रहे हैं और वही मुख्यमंत्री होंगे।

मांझी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि फिर सबके साथ बात हो गई है, मुख्यमंत्री वहीं हैं और रहेंगे। इस बार हम लोग प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापस आ रहे हैं।

उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे प्रत्याशियों पर हमला हो रहा है। इसकी जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। राजद के लोग ये काम कर रहे हैं। बिहार में कानून व्यवस्था अच्छी हो रही है। अपराधियों की पहचान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि हम लोग संकल्प पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करने वाले हैं, बिहार लगातार विकसित बिहार की तरफ आगे बढ़ रहा है।

वहीं, बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आने वाले पांच साल में बिहार उद्योग का हब बनने जा रहा है। हम लोग जो भी वादे करते हैं, उसे पूरा करते हैं। जनता को हमारे ऊपर विश्वास है।

यह भी पढ़ें-

बोकारो में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री पर छापा, 11 गिरफ्तार!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,163फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें